1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के बाद किसके खिलाफ खेलेगा भारत, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

साउथ अफ्रीका के बाद किसके खिलाफ खेलेगा भारत, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 19, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 05:16 pm IST

Team India Schedule: टीम इंडिया अगले साल जनवरी में लगातार मैच खेलेगी। फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 होना है। भारतीय टीम का अगला शेड्यूल नोट कर लीजिए।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

Team India 2026 fixtures: भारतीय ​क्रिकेट टीम इस साल का अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद अगले साल टीम इंडिया फिर से मैदान में उतरेगी। इस सीरीज का पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए, क्योंकि इसी सीरीज के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरेगी। 

न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में करेगी भारत का दौरा

अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ रही है। पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाने हैं। ये सीरीज काफी अहम होने जा रही है। वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से मैदान में उतरेंगे। इस साल यानी 2025 में दोनों प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया है। अगली सीरीज के न्यूजीलैंड के खिलाफ जो तीन वनडे मैच होंगे, वही तय करेंगे कि रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे या फिर उससे पहले ही बाहर हो जाएंगे। इसीलिए इस सीरीज को लेकर उत्सुकता ज्यादा है। 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी सीरीज

इसके बाद जब टी20 सीरीज शुरू होगी तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होंगे। लेकिन ये सीरीज टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी अहम होगी। उम्मीद की जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के​ लिए बीसीसीआई की ओर से एक ही टीम चुनी जाएगी। केवल किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही टीम में बदलाव किया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में एक ही टीम खेलेगी। इससे खिलाड़ियों को अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करके देना होगा। 

20 दिसंबर को किया जा सकता है टीम इंडिया का ऐलान

उम्मीद की जा रही है कि 20 दिसंबर को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान करेगी। इसी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित कर दी जाएगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा, जो 18 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो जाएगा, जो 31 जनवरी तक खेली जाएगी। यानी अगले महीने लगातार क्रिकेट है। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल 

11 जनवरी : पहला वनडे मैच : बड़ोदरा
14 जनवरी : दूसरा वनडे मैच : राजकोट 
18 जनवरी : तीसरा वनडे मैच : इंदौर 

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल 
21 जनवरी : पहला टी20 मैच : नागपुर
23 जनवरी : दूसरा टी20 मैच : रायपुर 
25 जनवरी : तीसरा टी20 मैच : गुवाहाटी 
28 जनवरी : चौथा टी20 मैच : विशाखापट्टनम
31 जनवरी : पांचवां टी20 मैच : तिरुवनंतपुरम

यह भी पढ़ें 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हो गया ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, भारत के पास केवल इतने ही मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल