Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हो गया ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हो गया ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान शुरू हो गया है। श्रीलंका ने अब अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। कप्तानी दासुन शनाका को दी गई है।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Dec 19, 2025 04:30 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 04:37 pm IST
dasun shanaka- India TV Hindi
Image Source : AP दासुन शनाका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 7 फरवरी को होगा, इससे पहले ही टीमों ने अपने अपने स्क्ववाड का ऐलान करना शुरू हो गया है। हालांकि अभी संभावित स्क्वाड ही सामने आ रहे हैं। इसमें से खिलाड़ी कम किए जाएंगे। अब खबर है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल इसमें 25 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। 

दासुन शनाका को मिली श्रीलंका क्रिकेट टीम की कमान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने प्रारम्भिक टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में 25 खिलाड़ी हैं और दासुन शनाका को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले भी दासुन शनाका टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन बीच में उन्हें हटा दिया गया था, अब फिर से उन्हीं को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर प्रमोदया विक्रमसिंघे ने टीम के ऐलान के वक्त कहा है कि पहले के कप्तान चरित असलंका का फार्म खराब है, इसलिए उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। वहीं दासुन इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं और उनके पास विश्व कप का अनुभव है, इसलिए उन्हें ​फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पाकिस्तान और इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेलेगी श्रीलंका की टीम 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान के ग्रुप में रखा गया है, जो काफी मजबूत है। हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें अगले राउंड में जाएंगी। यही वजह है कि टीमों का फोकस पहले अपने ग्रुप से टॉप करने पर होगा। श्रीलंका ​क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी ही सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी और इसके बाद इंग्लैंड की टीम श्रीलंका आ रही है। ये टीम भी तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती हुई नजर आएगी। इस बार का विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा, इसलिए श्रीलंका की टीम अपने ज्यादातर मैच अपने घर पर ही खेलेगी। 

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानाज, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत और ट्रैवीन मैथ्यू।

यह भी पढ़ें 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, भारत के पास केवल इतने ही मुकाबले

IND vs SA: कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका आखिरी टी20 मैच, नोट कीजिए सही टाइम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement