1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Team India Schedule: टीम इंडिया अब कब उतरेगी मैदान में, नोट कर लीजिए तारीख और सीरीज का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: टीम इंडिया अब कब उतरेगी मैदान में, नोट कर लीजिए तारीख और सीरीज का पूरा शेड्यूल

 Published : Sep 29, 2025 09:04 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 09:04 pm IST

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम केवल तीन दिन के ब्रेक के बाद ही फिर से मैदान में उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।

shubman gill and yashaswi jaiswal- India TV Hindi
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

Team India Schedule: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के पास रेस्ट का ज्यादा वक्त नहीं है। हालांकि अभी एशिया कप में जो भी खिलाड़ी खेले हैं, वो सारे तो नहीं खेलेंगे, लेकिन फिर भी कई प्लेयर्स कुछ ही दिन के अंतराल के बाद फिर से मैदान में नजर आएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप अभी से ये जान लीजिए कि भारतीय टीम अब कब मैदान में उतरेगी। कब मैच होगा और सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी में है। ये ना तो वनडे सीरीज होगी और ना ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। दोनों देश टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मुकाबला पूरा चला तो ये छह अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे नहीं लगता कि मैच पूरे पांच दिन चलेगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी ये सीरीज

इसके बाद इसी सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से शुरू होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी अगर पूरे पांच दिन तक चला तो 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस सीरीज में दो ही मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। इसका हरएक मैच काफी खास होता है। मैचों के टाइम की बात की जाए तो ये भारत में ही होंगे, इसलिए इनका वक्त सुबह साढ़े नौ बजे का रखा गया है। यानी पूरे दिन मैच चलेगा और शाम को खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया अब ज्यादा वक्त तक केवल दिन में ही खेलेगी। 

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

इसके बाद अक्टूबर से लेकर नवंबर तक भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेगी। जहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आएंगे, इसलिए इस सीरीज को लेकर काफी ज्याद कौतूहल बना हुआ है। ये सीरीज टीम इंडिया की आगे की तै​यारियों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव। 

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: अभी खत्म नहीं हुआ, इस दिन फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

IND vs WI: टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, अचानक बाहर हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल