Indian Cricket Team Schedule: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी। अब टीम इंडिया मई तक एक्शन में नजर नहीं आएगी, क्योंकि 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते नजर आएंगे। IPL के समापन के बाद टीम इंडिया जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन में होगी। इसके बाद से टीम इंडिया का काफी बिजी शेड्यूल है। अगले साल होने वाले ICC ODI वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया घर से ज्यादा विदेशी धरती पर एक्शन में नजर आएगी। इस बीच टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले 12 महीने बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का दौरा करेगी। इसके अलावा भारतीय टीम एशियन गेम्स और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिताब की दावेदारी पेश करेगी। इनके अलावा टीम इंडिया के शेड्यूल में कई नई सीरीज भी जुड़ सकती हैं।
BCCI अगले 12 महीनों के लिए बेहद व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल तैयार कर रहा है। क्रिकबज के मुताबिक, भारत जुलाई-अगस्त में श्रीलंका क्रिकेट के निमंत्रण पर श्रीलंका दौरे पर जा सकता है। फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत वहां पहले से दो टेस्ट मैच तय हैं, लेकिन अब इसके साथ तीन T20I मैच भी जोड़े जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये T20 मैच श्रीलंका में आई बाढ़ से राहत कार्य के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से खेले जा सकते हैं। पिछले साल नवंबर में चक्रवात ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई थी। संभावना है कि ये T20 मुकाबले टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएं।
भारत जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां टीम तीन ODI और पांच T20 मैच खेलेगी। यह सीरीज 1 से 19 जुलाई के बीच खेली जाएगी। इस दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में भी जा सकती है, जहां आयरलैंड की टीम के साथ तीन T20 मैचों की छोटी सीरीज पर चर्चा चल रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो यह सीरीज जून 2026 के आखिरी सप्ताह में डबलिन में खेली जा सकती है। इससे पहले भारत घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन ODI मैचों की सीरीज खेलेगा, जो 6 से 20 जून के बीच आयोजित होगी।
श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम के सामने शेड्यूल को संतुलित करना बड़ी चुनौती बन सकता है। सितंबर में UAE में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज तय है। इसके अलावा भारत को बांग्लादेश का भी दौरा करना है, जहां तीन वनडे और तीन T20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि हालिया कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस सीरीज के लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। इसी दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की संभावित सीरीज की भी चर्चा चल रही है।
श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम के सामने शेड्यूल को संतुलित करना बड़ी चुनौती बन सकता है। सितंबर में UAE में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज तय है। इसके अलावा भारत को बांग्लादेश का भी दौरा करना है, जहां तीन वनडे और तीन T20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि हालिया कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस सीरीज के लिए भारत सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। इसी दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की संभावित सीरीज की भी चर्चा चल रही है।
सितंबर में ही वेस्टइंडीज भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में तीन ODI और पांच T20 मैच खेले जाएंगे और यह सीरीज अक्टूबर तक चल सकती है। इसी समय 2026 एशियन गेम्स भी आयोजित होंगे, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता T20 प्रारूप में खेली जाएगी। संभावना है कि एक भारतीय T20 टीम एशियन गेम्स में खेले, जबकि ODI टीम उसी समय वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में व्यस्त रहे।
इसके बाद भारतीय टीम 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंचेगी। इस दौरे में पांच वनडे, पांच T20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक न्यूजीलैंड और BCCI ने हाल ही में ODI मैचों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच करने पर सहमति जताई है। यह सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।
न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत अपने घर में Sri Lanka के खिलाफ तीन वनडे और तीन T20 मैच खेलेगा। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में भारत में प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसके बाद मार्च से मई 2027 तक IPL का 20वां सीजन आयोजित होगा। इस तरह आने वाला एक साल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है, जहां टीम इंडिया को लगातार अलग-अलग फॉर्मेट और देशों में क्रिकेट खेलना होगा।
यह भी पढ़ें
टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर
टीम इंडिया अब कब खेलेगी अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, सामने आ गई ये तारीख
संपादक की पसंद