भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निचले क्रम पर उतरने वाले सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसन ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों प्लेयर्स ने भारतीय गेंदबाजों को थकाए रखा और कोई भी मौका नहीं दिया। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए, जहां मुथुसामी ने शतक लगाया। वहीं यानसन ने अर्धशतक लगाते हुए 93 रन बनाए।
साल 2016 में 400 से ज्यादा रन लुटाने के बाद भी भारत ने जीता था मुकाबला
पिछली बार भारत ने पहले फील्डिंग करते हुए 400 रन से ज्यादा लुटाने के बाद साल 2016 में टेस्ट मैच था। अब टीम इंडिया को इस मैच में भी 9 साल पुराना करिश्मा करना होगा। साल 2016 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 477 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम के लिए करुण नायर ने तिहरा शतक लगाते हुए 303 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा केएल राहुल ने 199 रन बनाए थे। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारत ने 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। बाद में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में अच्छा नहीं कर पाई और 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने पारी और 75 रनों से मैच जीत लिया था।
दांव पर लगी हुई है सीरीज
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम को 9 साल पुराना कमाल दिखाना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद हैं। अब मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ताकी बड़ा स्कोर खड़ा किया। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे दिन भारतीय प्लेयर्स अच्छा नहीं कर पाते हैं, तो सीरीज हारने के चांस बढ़ जाएंगे। क्योंकि अफ्रीकी टीम ने पहला टेस्ट मुकाबला 30 रनों से जीता था और उसके पास 1-0 की बढ़त पहले से ही है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में मारी एंट्री, इस बॉलर ने हैट्रिक लेकर जिताया मैच
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर