1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, इस तारीख को खेले जाएंगे मुकाबले

जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, इस तारीख को खेले जाएंगे मुकाबले

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 02, 2022 10:54 am IST,  Updated : Mar 02, 2022 10:54 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम जून में दो टी-20 मुकाबले के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह मुकाबले जून के आखिरी हफ्ते में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को मलाहाइड में खेला जाएगा। 

File photo of Ireland cricket team- India TV Hindi
File photo of Ireland cricket team Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारतीय क्रिकेट टीम जून में दो टी-20 मुकाबले के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी
  • पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को मलाहाइड में खेला जाएगा
  • इससे पहले साल 2018 में टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था

भारतीय क्रिकेट टीम जून में दो टी-20 मुकाबले के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह मुकाबले जून के आखिरी हफ्ते में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को मलाहाइड में खेला जाएगा। सोशल मीडिया पर  क्रिकेट आयरलैंड ने टी-20 सीरीज का शेड्यूल जारी किया है।

इससे पहले साल 2018 में टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था। इस दौरान भी भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच खेला था और दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई थी। जबकि सबसे पहले साल 2007 में भारतीय टीम ने एकमात्र टी-20 मैच के लिए आयरलैंड का दौरा किया था. इस मैच को भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता था। भारत के अलावा न्यूजीलैंड, दक्षिण और अफगानिस्तान की टीमें भी आयरलैंड का दौरा करेंगी। 

टीम इंडिया इस दौरे से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस टी20 सीरीज की मेजबानी भारत ही करेगा। यह सीरीज 9 जून से शुरू होगा और आखिरी मुकाबला 15 जून के बीच खेले जाएगा। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के तुरंत बाद आयरलैंड के दौरे पर भारतीय टीम अनुभवी खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे सकती है।

आयरलैंड बनाम भारत T20I श्रृंखला

26 जून: आयरलैंड बनाम भारत, पहला टी20 मैच (मलाहाइड)
28 जून: आयरलैंड बनाम भारत, दूसरा टी20ई (मलाहाइड)

आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड श्रृंखला
10 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे (मैलाहाइड)
12 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे (मैलाहाइड)
15 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे (मैलाहाइड)
18 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी20 मैच (स्टॉर्मोंट)
20 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 मैच (स्टॉर्मोंट)
22 जुलाई: आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच (स्टॉर्मोंट)

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I श्रृंखला
3 अगस्त: आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय (ब्रिस्टल)
5 अगस्त: आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी20ई (ब्रिस्टल)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल