1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सीरीज को किया 3-1 से अपने नाम

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सीरीज को किया 3-1 से अपने नाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 16, 2024 12:39 am IST,  Updated : Nov 16, 2024 06:27 am IST

IND vs SA: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले को 135 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। टीम इंडिया की तरफ से आखिरी मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में दर्ज की ऐतिहासिक जीत। Image Source : AP

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 135 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बल्ले से बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली और टीम इंडिया 20 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं अफ्रीकी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 18.2 ओवर्स में 148 रन बनाकर सिमट गई। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका की टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार

एडेन मारक्रम की कप्तानी में इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों की खूब कुटाई देखने को मिली जिसमें टीम इंडिया 283 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही वहीं टारगेट का पीछा करते हुए वह सिर्फ 148 रन ही बनाने में कामयाब रहे, जिसमें उनकी शुरुआत ही बेहद खराब देखने को मिली। अफ्रीका ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 10 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। साउथ अफ्रीका की ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत की ये टी20 इंटरनेशनल में अब तक रनों के अंतर के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

सैमसन और तिलक बल्ले से तो चक्रवर्ती गेंदबाजी में रहे सबसे आगे

इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में जहां संजू सैमसन और तिलक वर्मा का कमाल देखने को मिला तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब रहे। तिलक के बल्ले से इस सीरीज में चार पारियों में 140 के औसत से 280 रन देखने को मिले तो वहीं संजू भी 72 के औसत से 216 रन इस सीरीज में बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने चार मैचों में 11.50 के औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए जबकि अर्शदीप सिंह भी 8 विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

जय शाह ने PCB की बेहूदा हरकत पर ICC से एक्शन की उठाई मांग, इस फैसले पर लिया आड़े हाथों

सैमसन-तिलक की जोड़ी ने बनाया कीर्तिमान, टूटा रोहित-रिंकू का ये महारिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल