1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni से जुड़ा बड़ा कनेक्शन, भारत बनेगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का चैंपियन!

MS Dhoni से जुड़ा बड़ा कनेक्शन, भारत बनेगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का चैंपियन!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2023 03:23 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 03:28 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सकती है, इसके दो संयोग बन रहे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni and Indian Women Team Image Source : GETTY

महिला वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से आयरलैंड को 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने कमाल का खेल दिखाया। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से हो सकता है। इस मैच में टीम इंडिया के जीतने के दो बड़े संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में। 

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2023 

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। तब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैच सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है। इस संयोग के मुताबिक 16 साल बाद फिर टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही है। 

कप्तानों की जर्सी नंबर है सेम 

महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 था। वह टीम टीम इंडिया के कप्तान थे। इस समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं और उनका जर्सी नंबर भी 7 है। हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही 150 टी20 मैच खेल लिए और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। 

सेमीफाइनल में इन प्लेयर्स पर होंगी निगाहें 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों को दम दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ के ऊपर दरोमदार होगा। वहीं, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। स्मृति ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी और टीम इंडिया को अपने दम पर चैंपियन बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2023 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की है। 

यह भी पढ़े: 

डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस प्लेयर को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

मुंबई इंडियंस की बराबरी करने के लिए CSK को करना होगा ये काम, MS Dhoni को लेने होंगे बड़े फैसले

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल