1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women World Cup 2025 से पहले इस टीम से होगी भारत की वनडे सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मुकाबले

Women World Cup 2025 से पहले इस टीम से होगी भारत की वनडे सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मुकाबले

 Published : Aug 15, 2025 08:30 am IST,  Updated : Aug 15, 2025 08:37 am IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अभ्यास शिविर में भारतीय प्लेयर्स ने खूब पसीना बहाया है। अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी।

harmanpreet kuar- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY

महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। अब वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारतीय महिला टीम ने BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 10 दिन का अभ्यास शिविर पूरा कर लिया है। इस शिविर में मैच ‘सिमुलेशन’ (मैच की तरह की परिस्थितियों में खेलना) के अलावा ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ पर भी ध्यान दिया गया। वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ताकी वह सही टीम संयोजन और अपनी तैयारी पुख्ता कर सके।

14 सितंबर को होगा पहला वनडे मुकाबला

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेलेगी। फिर इसी ग्राउंड पर भारतीय टीम दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेलेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे।

भारत ने दो बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह

BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय टीम ने अभ्यास शिविर में  मैच ‘सिमुलेशन’ (मैच की तरह की परिस्थितियों में खेलना) के अलावा ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ पर भी ध्यान दिया। इसको लेकर BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट भी शेयर की है। भारतीय महिला टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। उसने साल 2005 और साल 2017 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप को बताया था बेहद खास

इस हफ्ते के शुरू में वनडे विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण समारोह में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि हम उस बैरियर (रुकावट) को तोड़ना चाहते हैं जिसका सभी भारतीय इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप हमेशा खास होता है। मैं हमेशा अपने देश के लिए कुछ खास करना चाहती हूं। जब भी मैं युवी भैया (युवराज सिंह) को देखती हूं तो मुझे काफी प्रेरणा मिलती है। 

यह भी पढ़ें:

फैंस के लिए आई दिल तोड़ने वाली खबर, भारतीय खिलाड़ी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन, ऐसा रहा है करियर

ग्लेन मैक्सवेल के पास इतिहास रचने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल