1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs SLW: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के धमाल से भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के धमाल से भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jul 04, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jul 04, 2022 04:03 pm IST

भारतीय टीम ने इससे पहले टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

शेफाली वर्मा और...- India TV Hindi
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की नाबाद 174 रनों की पार्टनरशिप Image Source : TWITTER

Highlights

  • भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
  • वनडे सीरीज पर भी भारतीय महिला टीम ने 2-0 से बनाई अजेय बढ़त
  • स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की नाबाद 174 रनों की साझेदारी

INDW vs SLW 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद दूसरा वनडे मैच भारत ने 10 विकेट से जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े और भारतीय टीम को आसान जीत दिलाकर वनडे सीरीज में जीत दिलाई। स्मृति ने 83 गेंदों पर नाबाद 94 और शेफाली ने 71 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी हुई और रेणुका सिंह ने 10 ओवर में 1 मेडन और 28 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा ने भी किफायती गेंदबाजी के साथ 2-2 विकेट भी लिए। इस कारण मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

स्मृति और शेफाली ने किया कमाल

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरा। उपकप्तान स्मृति मंधाना और उनकी साथी ओपनर शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए नाबाद - रनों की पार्टनरशिप की और टीम को 10 विकेट से मैच में जीत दिलाई। भारत ने - ओवर में ही 174 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने वनडे सीरीज पर अब कब्जा कर लिया है। इससे पहले डाम्बुला में खेली गई टी20 सीरीज भी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 2-1 से अपने नाम की थी।

भारत के लिए दोनों ओपनर्स ने श्रीलंका के खिलाफ यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी वनडे में की है। इसके अलावा स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच भी वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में यह पहली सेंचुरी पार्टनरशिप है। लंबे समय से दोनों का बल्ला खामोश था टीम मैनेजमेंट इसे लेकर चिंतित था। लेकिन अब यह चिंता दूर हो गई होगी। सीरीज का आखिरी वनडे मैच 7 जुलाई को खेले जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल