1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022: कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया, पंजाब किंग्स के पास है खिताब जीतने की क्षमता

IPL 2022: कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया, पंजाब किंग्स के पास है खिताब जीतने की क्षमता

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2022 06:13 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 06:13 pm IST

मयंक अग्रवाल ने पिछले दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाये और राहुल के साथ सफल प्रारंभिक जोड़ी का हिस्सा रहे। उनकी टीम हालांकि प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी। 

IPL 2022, Captain, Mayank Agarwal, Punjab Kings, Sports, cricket- India TV Hindi
Mayank Agarwal Image Source : TWITTER/ @MAYANKCRICKET
पंजाब किंग्स के नव नियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल का मानना है कि उनके पास आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम टीम है। टीम के साथ चार सत्र रहने के बाद अग्रवाल को कप्तानी सौंपी गई है चूंकि उनके सलामी जोड़ीदार केएल राहुल लखनऊ टीम से जुड़ गए हैं। अग्रवाल ने पिछले दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाये और राहुल के साथ सफल प्रारंभिक जोड़ी का हिस्सा रहे। उनकी टीम हालांकि प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी। 
 
अग्रवाल ने कहा ,‘‘ हमारे पास खिताब जीतने में सक्षम टीम है। अब खिलाड़ियों को दबाव में अपनी प्रतिभा का परिचय देना होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एक टीम के तौर पर हमने नीलामी में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें पता था कि टूर्नामेंट मुंबई में खेला जायेगा तो उस आधार पर ही टीम चुनी है। हमें खुशी है कि हमारे पास संतुलित टीम है।’’ 
 
 
 
बतौर कप्तान उनकी भूमिका टीम में बढी है लेकिन उनका मानना है कि एक बल्लेबाज के तौर पर कुछ नहीं बदला है। 
 
उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मैं सिर्फ बल्लेबाज हूं। हमारे पास कई नेतृत्वकर्ता और अनुभवी खिलाड़ी है जिससे मेरा काम आसान हो गया है। मैं एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं। अभी बल्लेबाजी क्रम को लेकर कुछ कह नहीं सकता लेकिन शिखर धवन के टीम से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल