1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : रियान पराग ने अश्विन को लेकर कही बड़ी बात, राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे

IPL 2022 : रियान पराग ने अश्विन को लेकर कही बड़ी बात, राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2022 04:25 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 04:25 pm IST

इस बार आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था, इसलिए लगभग सभी टीमें बदल गई हैं। 

Riyan Parag- India TV Hindi
Riyan Parag Image Source : PTI

Highlights

  • आईपीएल 2022 की तैयारी में जुटी सभी 10 टीमें
  • 26 मार्च को खेला जाएगा आईपीएल का पहला मैच
  • मेगा ऑक्शन के कारण सभी टीमों में दिखेगा ​बदलाव

आईपीएल 2022 शुरू होने में अब केवल दस ही दिन का वक्त बचा है। सभी टीमें अपनी अपनी तैयार में जुटी हुई हैं। इस बार आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था, इसलिए लगभग सभी टीमें बदल गई हैं। पहले जो खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेला करते थे, वे अब एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। भारत के युवा खिलाड़ी इस बीच सीनियर खिलाड़ियों से कुछ न कुछ सीखना भी चाहते हैं, ताकि उन्हें आगे वो काम आए। इस बार रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के खेमे में नजर आएंगे। इसी टीम से रियान पराग भी खेलेंगे। अब रियान पराग ने अश्विन से कुछ सीखने की बात कही है। 

रियान पराग और ​अश्विन एक ही टीम से खेलेंगे आईपीएल

रविचंद्रन अश्विन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर रोमांचित राजस्थान रॉयल्स के युवा आलराउंडर रियान पराग ने कहा कि वह आईपीएल 2022 में भारत के दिग्गज आफ स्पिनर का दिमाग पढ़कर सीखना चाहते हैं। अश्विन राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़कर पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में अपना चौथा सीजन खेलने जा रहे 20 साल के रियान पराग ने कहा कि वह अश्विन के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

अश्विन को बताया दुनिया का बेहतरीन आफ स्पिनर
रियान पराग ने कहा कि अश्विन अगर सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो भी वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में अपने साथ लाल गेंद लेकर आऊंगा जिससे कि टूर्नामेंट में उससे कुछ गुर सीख सकूं। पराग ने कहा कि यहां तक कि सफेद गेंद से भी मुझे लगता है कि मैं विविधता को लेकर उसका दिमाग पढ़कर सीख सकता हूं। मुझे लगता है कि इस सेशन के बाद सफेद गेंद से मेरी गेंदबाजी काफी बेहतर हो जाएगी। गुवाहाटी के रहने वाले रियान पराग अब तक 30 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं और लीग में चौथे सीजन में खेलते हुए इसका फायदा उठाना चाहते हैं। 

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल