1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नो बॉल पर कैसे हुआ अर्शदीप सिंह का काबू? करियर में ऐसे की शानदार वापसी

नो बॉल पर कैसे हुआ अर्शदीप सिंह का काबू? करियर में ऐसे की शानदार वापसी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 23, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 02:22 pm IST

अर्शदीप सिंह ने अपनी कमाल की गेंदबाजी के पीछे का एक बड़ा राज दुनिया को बताया है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
Arshdeep Singh Image Source : PTI

आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 214 रन लगाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह रहे। अर्शदीप ने इस मैच में 4 विकेट झटके। अर्शदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन पर एक बड़ा बयान दिया है।

अर्शदीप की कैसे हुई फॉर्म में वापसी     

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी सफलता का श्रेय दबाव के क्षणों में शांत रहने और अपने रनअप में बदलाव को दिया जिसकी वजह से नोबॉल पर नियंत्रण कर सके। अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। अर्शदीप ने चार विकेट चटकाए जिनमें से लगातार दो आखिरी ओवर में मिले।

अर्शदीप ने मैच के बाद कहा कि विकेट लेकर अच्छा लगता है। जीतकर बेहतर महसूस हो रहा है। आईपीएल से पहले मैने अपना रनअप बदला जिससे नोबॉल पर नियंत्रण रहा। लय अच्छी है और मुझे खेलने में मजा आ रहा है। अर्शदीप अब तक 7 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। 

दवाब में रहते हैं शांत

दबाव के क्षणों में अपनी मानसिकता के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा स्वभाव ही शांत है। मेरे दिल की धड़कन 120 से ऊपर नहीं जाती। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने मुंबई के घरेलू मैदान पर मिली जीत को खास बताया। करन ने कहा कि यह खास जीत है। मुझे नहीं लगा था कि मुझे प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार मिलेगा क्योंकि तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने कुछ गलतियां की लेकिन इस पर बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल