1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के फैंस हुए हैरान, धोनी ने दो वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी को ही बेंच पर बैठाया

CSK के फैंस हुए हैरान, धोनी ने दो वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी को ही बेंच पर बैठाया

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 10, 2023 07:55 pm IST,  Updated : May 10, 2023 07:55 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के एक स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर बैठा दिया।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPL

CSK vs DC: आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। इस मैच में टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन धोनी ने इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर दिया जोकि 2 बार का वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है। 

धोनी ने स्टार खिलाड़ी को बैठाया बाहर

इस रिपोर्ट में बात की जा रही है इंग्लैंड को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले बेन स्टोक्स की। स्टोक्स को आज दिल्ली के खिलाफ धोनी ने प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को सीएसके की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि स्टोक्स आईपीएल 2023 के बीच में ही चोटिल हो गए थे। उन्हें गेंदबाजी करते समय उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। 

लंबे समय से बैठे हैं बाहर

स्टोक्स ने आईपीएल 2023 के 2 मैचों में 15 रन बनाए हैं। इसके बाद वह चोटिल हो गए। आईपीएल में उन्होंने कुल 45 मैच खेले हैं, जिसमें 935 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वनडे वर्ल्ड कप 2019 में जिताया था। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल