1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: केकेआर के इस फ्लॉप खिलाड़ी ने फेल होकर भी बना दिया रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

IPL 2023: केकेआर के इस फ्लॉप खिलाड़ी ने फेल होकर भी बना दिया रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 07, 2023 07:36 am IST,  Updated : Apr 07, 2023 07:36 am IST

IPL 2023: केकेआर को जीत जरूर आरसीबी के खिलाफ मिली लेकिन एक फ्लॉप खिलाड़ी फैंस के निशाने पर आ गया है। इस मैच में उस खिलाड़ी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Mandeep Singh, IPL- India TV Hindi
मंदीप सिंह को डेविड विली ने किया क्लीन बोल्ड Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना खाता खोला है। इस मैच में केकेआर की जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर। वहीं गेंदबाजी में स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला। इसी बीच केकेआर का एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। इतना ही नहीं उस खिलाड़ी ने फ्लॉप होकर भी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा उनसे पीछे हो गए। दरअसल यह एक अनचाहा रिकॉर्ड है जिस मामले में केकेआर के इस फ्लॉप बल्लेबाज ने टॉप पर जगह बना ली है।

हम बात कर रहे हैं मंदीप सिंह की जिन्हें 50 लाख के बेस प्राइज पर केकेआर ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। लेकिन हमेशा की तरह इस खिलाड़ी ने अभी तक शुरुआती दोनों मैचों में निराश किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मंदीप 4 गेंदों पर 2 रन ही बना पाए थे। तो आरसीबी के खिलाफ वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस गोल्डन डक के साथ मंदीप के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा (14) और दिनेश कार्तिक (14) को पीछे छोड़ा है।

IPL में सबसे ज्यादा डक

  1. मंदीप सिंह- 15 (97 पारी)
  2. दिनेश कार्तिक- 14 (210 पारी)
  3. रोहित शर्मा- 14 (223 पारी)
  4. पीयूष चावला- 13 (82 पारी)
  5. हरभजन सिंह- 13 (90 पारी)

 यह तो टॉप 5 की लिस्ट है, इसके अलावा पार्थिव पटेल, अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू के नाम 13-13 डक दर्ज हैं। वहीं राशिद खान, सुनील नरेन, ग्लेन मैक्सवेल, गौतम गंभीर और मनीष पांडे 12-12 बार डक पर आईपीएल में आउट हुए हैं। पर मंदीप सिंह का रिकॉर्ड इस मामले में बेहद खराब रहा है। मंदीप ने अपने आईपीएल करियर में कुल 110 मैच खेलते हुए सिर्फ 1694 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.91 का है तो स्ट्राइक रेट 123.02 है। उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 6 अर्धशतक लगाए हैं। 2010 में मंदीप ने आईपीएल डेब्यू किया था पर अभी तक वह खास छाप किसी भी सीजन में छोड़ने में नाकाम साबित हुए हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

मंदीप सिंह के आईपीएल में इस खराब प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बुरी तरह लताड़ा। लोगों का यह तक कहना है कि, उन्हें आखिर आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिल कैसे जाता है। कई लोगों ने यह भी कहा कि, इससे अच्छा अजिंक्य रहाणे को रिटेन कर लिया जाता। वहीं ज्यादातर लोगों ने एन जगदीशन को खिलाने की मांग की जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में धूम मचाई है। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट मंदीप को एक और मौका देगा या फिर अब उनके लिए गलती की सारी गुंजाइश खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023: KKR ने आरसीबी को चौंकाया; स्पिनर्स ने बनाया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इस खिलाड़ी ने जड़ दी IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, विस्फोटक बल्लेबाजी से मचाई तबाही

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल