1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेऑफ में पहुंचने से खुश धोनी, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा क्रेडिट

प्लेऑफ में पहुंचने से खुश धोनी, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा क्रेडिट

 Reported By: PTI, Edited By: Deepesh Sharma
 Published : May 20, 2023 08:58 pm IST,  Updated : May 20, 2023 08:58 pm IST

सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद उनके कैप्टन कूल ने कुछ खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके की टीम ने बोर्ड पर 223 रन लगाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम अपने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। इस मैच में जीत के बाद सीएसके के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा बयान दिया है। 

सीएसके की जीत पर क्या बोले धोनी?

दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर आईपीएल के प्लेआफ में प्रवेश करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सफलता का कोई नुस्खा नहीं है लेकिन उनकी टीम खिलाड़ियों पर भरोसा रखकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आत्मविश्वास देती है। डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर चेन्नई ने तीन विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। 

जीत का कोई नुस्खा नहीं- धोनी

चेन्नई 14 मैचों में 17 अंक लेकर प्लेआफ में पहुंच गई। मैच के बाद धोनी से टीम के प्लेआफ रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका कोई नुस्खा नहीं है। हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ मौके देते हैं। उन्हें इस तरह से इस्तेमाल करते हैं कि सफल होने की संभावना सर्वाधिक हो। इसके अलावा कमजोर पहलुओं पर उनकी मदद करते हैं। टीम के लिए जो सर्वश्रेष्ठ हो, वह करने पर कामयाबी अपने आप मिलती है। 

यह पूछने पर कि वह खिलाड़ियों में क्या खूबी तलाशते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिनके लिए टीम सबसे पहले हो। दूर से इसे जज करना मुश्किल है लेकिन हम चाहते हैं कि वे टीम माहौल में पूरी तरह ढल जाएं। वे 10 प्रतिशत भी बढते हैं तो हम 50 प्रतिशत जाने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ शानदार है जो हमेशा हमें कहता है कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ और कोई चिंता मत करो। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल