1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद किया ये कारनामा, रोहित सेना बनी बाकी टीमों के लिए खतरा

मुंबई इंडियंस ने 3 साल बाद किया ये कारनामा, रोहित सेना बनी बाकी टीमों के लिए खतरा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 19, 2023 08:34 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 08:34 am IST

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के बाद इस सीजन में भी एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : AP

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक धमाकेदार मुकाबले में 14 रन से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर 192 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की टीम के लिए ये इस सीजन की लगातार तीसरी जीत है। इसी के साथ टीम ने अपने ही एक बड़े कारनामे को दोहरा दिया है।

मुंबई ने सालों बाद किया ये कमाल

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के पिछले दो सीजन बेहद खराब गए। पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल 2021 और 2022 में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। वहीं उससे पहले 2019 और 2020 में टीम ने लगातार दो खिताब जीते थे। यहां तक कि इस टीम को आईपीएल 2023 के भी पहले दो मुकाबलों में भी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आईपीएल 2023 में इस टीम ने कमाल की वापसी की है। 

मुंबई ने हैदराबाद को मात देकर इस सीजन की अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अंक तालिका में मुंबई की टीम अब 6 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं 2020 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुंबई की टीम ने आईपीएल में लगातार तीन मुकाबले जीते हों। मुंबई की टीम ने इस सीजन की शुरुआत में पहले आरसीबी और फिर सीएसके के खिलाफ करारी हार का सामना किया। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की सेना ने पहले दिल्ली कैपिटल्स, फिर केकेआर और अब सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी है। 

5 बार की चैंपियन है मुंबई की टीम

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। मुंबई ने सबसे पहले 2013, फिर 2015 और इसके बाद 2017 में खिताब जीता। इसके बाद इस टीम ने 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब और जीते। लेकिन पिछले 2 सीजन में टीम खराब प्रदर्शन के कारण जूझती हुई नजर आई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल