1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Points Table Playoffs scenario : 7 टीमें और 3 स्‍पॉट, बहुत नाइंसाफी है; CSK की बढ़ी मुश्किलें

IPL 2023 Points Table Playoffs scenario : 7 टीमें और 3 स्‍पॉट, बहुत नाइंसाफी है; CSK की बढ़ी मुश्किलें

 Published : May 16, 2023 09:14 am IST,  Updated : May 16, 2023 09:14 am IST

IPL 2023 Points Table Playoffs scenario : आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ में जाने वाली पहली टीम गुजरात टाइटंंस बन गई है, लेकिन अब बाकी टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

CSK Team in IPL 2023- India TV Hindi
CSK Team in IPL 2023 Image Source : PTI

IPL 2023 Points Table Playoffs scenario :  आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हुआ था और तब से लेकर सोमवार तक 62 मैच खेले जा चुके हैं। इतने दिन और मैचों के बाद आखिरकार वो दिन आया, जब आईपीएल 2023 की दस टीमें में से एक टीम ने प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर लिया। और वो है हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस, जो साल 2022 की चैंपियन भी रही है। हालांकि जीटी के पास इससे पहले मैच में भी मौका था कि वो अपना मैच जीतकर प्‍लेऑफ में एंट्री करे, लेकिन एक हार ने उसकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया था। अब की बात करें तो एक टीम ऐसी है जो प्‍लेऑफ में जा चुकी है और दो टीमें ऐसी हैं, जो अब इस रेस से बाहर हो चुकी है। इस बीच फिलहाल प्‍लेऑफ के तीन स्‍पॉट खाली हैं और इसके लिए सात टीमों के बीच घमासान मचाना करीब करीब तय है। 

गुजरात टाइटंस ने किया प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई, सीएसके को हर हाल में जीतना होगा आखिरी मुकाबला  

आईपीएल 2023 की ताजा अंक तालिका यानी प्‍वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो 13 में से नौ मैच जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम नंबर एक पर कब्‍जा जमा चुकी है। इसके साथ ही अब ये भी पक्‍का हो गया है कि जीटी की टीम लीग चरण के समापन पर नंबर एक या फिर दो पर ही रहेगी। इससे नीचे टीम नहीं जा सकती। अभी टीम का एक और मैच बाकी है। अब जीटी की प्‍लेऑफ में हो जाने के बाद सबसे ज्‍यादा मुश्किल एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली सीएसके के लिए खड़ी हो गई है। टीम हालांकि अभी अंक तालिका में हैं तो नंबर दो पर, लेकिन टीम प्‍लेऑफ में जाएगी या नहीं, इसको लेकर पक्‍के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। चलिए समझते हैं कैसे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के 13 मैचों में 15  अंक हैं। टीम का एक मैच बाकी है। अगर टीम अपना आखिरी मैच कहीं हार जाती है तो उसके 15 ही अंक रह जाएंगे। वहीं नंबर तीन पर 12 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। अगर मुंबई इंडियंस अपने आखिरी दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। यानी सीएसके नीचे आ जाएगी। इसके बाद नंबर चार पर एलएसजी है, जिसके पास 12 मैचों में 13 अंक हैं। अगर ये टीम भी अपने दोनों मैच जीत गई तो उसके 17 अंक हो सकते हैं। लेकिन मामला ये है कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स भी आपस में एक मैच खेलेंगे, ऐसे में एक ही टीम अपने दोनों मैच जीत पाएगी। ऐसे में सीएसके को टॉप 4 से हटाना आसान नहीं होगा। लेकिन 12 अंकों पर बहुत सारी टीमें खड़ी हैं। आरसीबी के 12 मैचों में 12 अंक हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स के 13 मैच, केकेआर के 13 मैच और पंजाब किंग्‍स के 12  मैचों में 12 अंक हैं। ये टीमें आपस में भिड़ेंगी, लेकिन कोई न कोई टीम दो मैच जीतकर 16 अंक हासिल कर सकती है। बस यही वो कंडीशन है, जब चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टॉप 4 से बाहर हो सकती है। लेकिन अगर सीएसके ने अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया तो उसके जो अभी 15 अंक हैं, वो बढ़कर 17 हो जाएंगे, फिर 16 अंकों वाली टीम के पास कम से कम ये मौका नहीं होगा कि वे सीएसके को पीछे कर पाएं। यानी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करने के लिए आखिरी लीग मैच जीतना होगा, जो दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ खेला जाएगा। 

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की भी प्‍लेऑफ में जाने की संभावनाएं खत्‍म 
अगर कुछ मिलाकर स्थिति का आंकलन किया जाए तो हम पाते हैं कि जो टीम अभी नंबर आठ पर चल रही है, वो भी समीकरणों के हिसाब से टॉप 4 में आ सकती है। केवल सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स ही ऐसी टीम हैं, जो प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब इन दोनों टीमों के बीच लड़ाई इस बात की होगी कि कौन सी टीम नंबर नौ पर रहे और कौन सी टीम नंबर दस पर। दोनों टीमें अपने 12 मैच खेल चुकी हैं और चार जीत के साथ इनके पा आठ अंक हैं। यानी अगर दोनों मैच ये टीमें जीत भी जाएं तो ज्‍यादा से ज्‍यादा 12 अंक तक ही पहुंच सकती हैं। खैर अब ये टीमें यानी डीसी और एसआरएच ऊपर चल रही टीमों का खेल खराब जरूर कर सकती हैं। अब आईपीएल जिस मुकाम पर है, वहां से एक हार का मतलब खेल खत्‍म माना जाना चाहिए। देखना होगा कि आगे की जंग कितनी दिलचस्‍प होती है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

T20I में सबसे ज्‍यादा मैचों में किसने की है कप्‍तानी, चौंकाने वाले नाम 

T20I में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने वाली टीमें, जानिए कहां हैं भारत और पाकिस्‍तान 

WTC के इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल