1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 : RCB का खिताब का सपना इस बार होगा पूरा! जानिए टीम की ताकत और कमजोरी

IPL 2023 : RCB का खिताब का सपना इस बार होगा पूरा! जानिए टीम की ताकत और कमजोरी

 Published : Mar 24, 2023 12:08 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 01:31 pm IST

IPL 2023 : आईपीएल की तैयारी अब लगभग अपने आखिरी चरण में है। इस बीच सभी की नजर आरसीबी पर है, जो एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

IPL 2023 RCB - India TV Hindi
IPL 2023 RCB Image Source : INDIA TV

IPL 2023 RCB Squad Analysis : आईपीएल का मंच एक बार फिर से सजने के लिए तैयार है। टीमों की तैयारी लगभग आखिरी चरण में पहुंच रही है। सभी खिलाड़ी अपने अपने कैंप में शामिल हो गए हैं और तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच फैंस भी अपनी अपनी टीम को चीयर करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। इस बीच सबसे ज्‍यादा चर्चा आरसीबी की हो रही है। आरसीबी एक ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन टीम की फैन फॉलोइन में कोई कमी नजर नहीं आती, बल्कि उसके फैंस की संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ये सब लिए हो रहा है, क्‍योंकि विराट कोहली टीम के कप्‍तान हुआ करते थे, लेकिन अब विराट कोहली कप्‍तान तो नहीं हैं, लेकिन हैं अभी भी इसी टीम के साथ। आरसीबी की कप्‍तानी पिछले सीजन यानी 2022 में फॉफ डुप्‍लेसी को दी गई थी और टीम ने प्‍लेआफ तक का सफर तय किया था। इस बार टीम ने कुछ और नए प्‍लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में ये देखना और जानना दिलचस्‍प हो जाता है कि टीम की कमजोरी क्‍या है और टीम की ताकत क्‍या है। 

Virat Kohli
Image Source : IPLT20.COMVirat Kohli

विराट कोहली नहीं, इस बार फॉफ डुप्‍लेसी की कप्‍तानी में उतरेगी आरसीबी की टीम 

आईपीएल 2022 की बात की जाए तो आरसीबी ने लीग चरण में अपने 14 में वे आठ मैच जीते थे और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने लीग में चौथे स्‍थान पर फिनिश किया था। टीम ने लगातार चौथी बार प्‍लेआफ के लिए क्‍वालीफाई किया, लेकिन फाइनल तक टीम पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। इस बीच टीम के लिए सबसे बड़ी समस्‍या ये है कि जोश हेजलवुड को लेकर अभी तस्‍वीर साफ नहीं है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जो वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें वे नहीं खेल रहे थे, बताया जाता है कि उनको चोट लगी है, लेकिन जल्‍द ही ठीक होने की बात सामने आ रही है। लेकिन आईपीएल में वक्‍त कम है और  जितनी जल्‍दी हो सके, खिलाड़ी फिट हो जाएं, यही टीमों के लिए सबसे अच्‍छा होगा। ऑस्‍ट्रेलियाई प्‍लेयर्स के साथ दिक्‍कत ये भी है कि आईपीएल 2023 फाइनल के बाद ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच एशेज सीरीज भी खेली जानी है। ऑस्‍ट्रेलिया चाहेगा कि तब तक सभी खिलाड़ी फिट रहें, इसलिए हो सकता है कि इन दोनों देशों के खिलाड़ी पहले अपने अपने देश लौट जाएं। टीम में इस बार ग्‍लेन मैक्‍सवेल भी हैं, साथ ही खबर ये भी है कि टीम के साथ माइकल ब्रेसवेल भी जुड़ रहे हैं। न्‍यूजीलैंड का ये खिलाड़ी बल्‍लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी माहिर है। लेकिन टीम अपनी अपनी प्‍लेइंग इलेवन में चार ही विदेशी खेल पाएंगे। ऐसे में माइकल ब्रेसवेल को जगह मिल पाएगी या नहीं, ये अपने आप में देखना दिलचस्‍प होगा। साथ ही जोश हेजलवुड के बैकअप के रूप में टीम ने रीस टॉप्‍ले में शामिल किया है। वैसे टीम की एक समस्‍या ग्‍लेन मैक्‍सवेल भी हो सकते हैं, जो चोट से वापसी कर रहे हैं। लेकिन भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज में वे केवल एक ही मैच खेल पाए हैं, ऐसे में वे कितनी जल्‍दी अपने फार्म में दर्शन कराते हैं, ये भी देखना होगा। 

Faf du Plessis
Image Source : IPLT20.COMFaf du Plessis

विराट कोहली का फार्म में आना आरसीबी के लिए रहेगा फायदेमंद 
आरसीबी के लिए सबसे अच्‍छी बात ये है कि उनके पूर्व कप्‍तान विराट कोहली इस वक्‍त फार्म में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने पिछले कुछ महीनों में जो फार्म दिखाया है, उससे साफ है कि वे बड़े रन करने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक भी शतक नहीं था, लेकिन एशिया कप में अफगानिस्‍तान के खिलाफ इसे पूरा कर दिया। भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी विराट कोहली ने शतक लगाया है। टीम में हर्षल पटेल और मोहम्‍मद सिराज हैं, जो अच्‍छी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन इनके आठ ओवर के बाद तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा, टीम के लिए ये भी चिंता का विषय हो सकता है। आरसीबी के लिए अच्‍छी बात ये है कि अप्रैल में आरसीबी के जो सात मैच होने हैं, उसमें से छह मुकाबले टीम अपने घर पर खेलेगी। बेंगलोर में होने वाले इन छह मैचों को टीम अगर जीतने में कामयाब हो जाती है तो पक्‍का है कि टीम कम से कम प्‍लेआफ के लिए तो क्‍वालीफाई कर ही जाएगी। 

Glenn maxwell
Image Source : PTIGlenn maxwell

आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी की पूरी टीम 
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टोप्ले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2023 : गुजरात टाइटंस के पास इतिहास रचने का मौका, जानिए टीम की कमजोरी और ताकत

IPL 2023 में एमएस धोनी से ज्‍यादा है  CSK के इन प्‍लेयर्स की सैलरी 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल