1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस ने मारी लंबी छलांग, जानें RCB का हाल

IPL 2023: पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस ने मारी लंबी छलांग, जानें RCB का हाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 10, 2023 09:48 am IST,  Updated : May 10, 2023 09:48 am IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी की टीम को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है।

MI vs RCB- India TV Hindi
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Image Source : PTI

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की हार के बाद उनके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। आरसीबी की टीम को इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल पर भारी नुकसान हुआ है। फैंस को इस बात की चिंता भी सताने लगी है कि उनकी टीम कहीं प्लऑफ से ही बाहर न हो जाए। एक हफ्ते पहले ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम बड़ी आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अब मामल पूरी तरह से बदल चुका है।

मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल पर बहुत लंबी छलांग लगाई है। मैच शुरू होने से पहले मुंबई की टीम 8वें स्थान पर थी। वहीं मैच खत्म होने के बाद उनकी टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई की टीम ने इस साल शानदार वापसी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद भी उनकी टीम आज प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है। मुंबई की टीम ने 11 मैचों में से 6 मैच जीत लिए हैं। अब उनके पास 12 अंक हैं।

आरसीबी को हुआ बड़ा नुकसान

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद आरसीबी की टीम को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान से आंठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं अब उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो सकती है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंसे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने दूसरी पारी में 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना इस मुकाबले को जीत लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल