1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, भारत को जिता चुका है वर्ल्ड कप

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, भारत को जिता चुका है वर्ल्ड कप

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 11, 2023 07:36 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 07:36 pm IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में एक युवा खिलाड़ी ने डेब्यू किया है।

Delhi Capitals, IPL 2023- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : AP

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडिंयस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की ओर से एक स्टार युवा खिलाड़ी डेब्यू करने जा रहा है। इस खिलाड़ी ने हाल ही में टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया है। हम बात कर रहे हैं यश धुल की। यश धुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। अब वह आईपीएल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

यश धुल का सफर

यश धुल को साल 2022 के आईपीएल में दिल्ली की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्हें पिछले साल एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था। यश धुल के टी20 प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो उन्होंने 8 मैचों में 72.60 का औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। अब वह डेविड वॉर्नर जैसे महान खिलाड़ी की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खलील अहमद की जगह टीम में मौका दिया है।

आईपीएल 2023 में दिल्ली का अब तक का प्रदर्शन

दिल्ली की टीम इस साल आईपीएल में कुछ खास न कर सकी है। पहले उनके कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। वही इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है और उन सभी से 50 रन, 6 विकेट और 57 रन से हार गई है। दिल्ली की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। वहीं इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम यश धुल से कुछ कमाल की उम्मीद करेगी।   

MI के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल