1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL खत्म होते ही टीम इंडिया में शामिल हो सकते है ये 3 खिलाड़ी, इस साल किया है इंप्रेस

IPL खत्म होते ही टीम इंडिया में शामिल हो सकते है ये 3 खिलाड़ी, इस साल किया है इंप्रेस

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 21, 2023 12:35 pm IST,  Updated : May 21, 2023 12:35 pm IST

IPL के बाद कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने इस साल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।

Rinku Singh- India TV Hindi
Rinku Singh Image Source : PTI

IPL 2023: गीता में एक मशहूर श्लोक है, कर्म किए जा और फल की चिंता न कर। इस साल के आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ियों ने इसे सच में करके दिखाया है। इस सीजन कई भारतीय खिलाड़ी उभर कर सामने आए, जिन्हें अभी तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित किया कि वह जल्द ही टीम इंडिया के कैप को पहन सकते हैं। इन खिलाड़ियों को जल्द ही इसके कर्म का फल मिल सकता है। आइए आज ऐसे टॉप 5 अनकैप्ड भारतीय युवा खिलाड़ियों पर नजर डाले जिन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। 

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का नाम कई सीजनों से सामने तो आ रहा था, लेकिन वह बल्ले से रन नहीं बना पा रहे थे। लेकिन साल 2023 में यशस्वी जायसवाल का नाम एक स्टार के रूप में उभर कर सामने आया। 2022/23 के घरेलू सीजन में दो दोहरे शतकों सहित छह शतक लगाने वाले यशस्वी राजस्थान रॉयल्स की टीम का एक मुख्य हिस्सा रहे। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। साथ ही उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर कहा जा सकता है कि वह टीम इंडिया के लिए जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं। 

रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स)

रिंकू सिंह एक ऐसा नाम जो इस सीजन के खत्म होने के बाद हर किसी के जबान पर रह जाएगा। और ऐसा हो भी क्यों न रिंकू ने इस सीजन के शुरुआत के ही कुछ ऐसी पारियां खेल दी जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिता दिया था। उनकी टीम को अंतिम ओवर की आखिरी पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे, जिसे रिंकू ने यश दयाल की गेदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर हासिल कर लिया। रिंकू ने इस सीजन 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट और 59.25 की औसत से 474 रन बनाए हैं। रिंकू जल्द ही टीम इंडिया के लिए ऐसे ही मैच फिनिश करते नजर आ सकते हैं।

जितेश शर्मा (पंजाब किंग्स)

आईपीएल 2023 में, जितेश पंजाब के लिए एक विश्वसनीय फिनिशर बन गए हैं, उन्होंने 14 पारियों में 23.77 के औसत और 156.06 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक स्ट्रोकप्ले खेलने की अपनी क्षमता के साथ, विकेपकीपर जितेश दिखा रहे हैं कि वह दबाव में खेल को अच्छी तरह खत्म करने और टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सक्षम हैं। आईपीएल 2022 में पंजाब के साथ शानदार समय बिताने के बाद, जितेश इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था। हालांकि उन्हें एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल