Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित दोबारा संभालेंगे कप्तानी?

IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित दोबारा संभालेंगे कप्तानी?

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Mar 29, 2024 04:25 pm IST, Updated : Mar 29, 2024 04:51 pm IST

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Hardik Pandya And Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : IPL/GETTY Hardik Pandya And Rohit Sharma

Mumbai Indians Captain: IPL 2024 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है। दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

हार्दिक पांड्या ने लिए चौंकाने वाले फैसले

मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को पारी का पहला ओवर ना देकर खुद गेंदबाजी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने टीम के सबसे बेहतरीन बॉलर बुमराह को दूसरा ओवर भी नहीं दिया। जब गुजरात के बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में 3 ओवर में 27 रन बना दिए। इसके बाद वह चौथे ओवर में बुमराह को लेकर आए। फिर जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ टारगेट का पीछा करते समय उन्हें ऊपर बैटिंग करने आना चाहिए था। वह 5 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए। उनके इन खराब फैसलों की खूब आलोचना हुई।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ बना आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस की टीम को अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हैदराबाद ने टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बना दिए, जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हार्दिक ने अपने चार ओवर में 46 रन दिए और सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाए। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को तीसरे मैच में गेंदबाजी मिल पाई। हार्दिक मैच में बल्ले से भी फ्लॉप नजर आए। वह सिर्फ 24 रन ही बना पाए। 

फैंस ने किया ट्रोल 

दो मैच हारने का बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक पांड्या को निशाने पर ले लिया। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से ही अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जानी जाती है। 

यह भी पढ़ें

RCB के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाने को तैयार KKR का ये खिलाड़ी, मैदान में उतरते ही हो जाएगा काम

अमेरिका के लिए खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का ये धाकड़ खिलाड़ी, पहले था इस टीम का हिस्सा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement