1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs DC: पहली हार के बाद ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

RR vs DC: पहली हार के बाद ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 28, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 07:32 pm IST

RR vs DC: आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेइंग 11 में बड़े बदलावों के साथ उतरी है।

RR vs DC - India TV Hindi
ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव Image Source : IPL

RR vs DC Match: आईपीएल 2024 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। बता दें दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 

दिल्ली की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। ईशांत शर्मा और शाई होप इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ईशांत शर्मा को पिछले मैच में चोट लगी थी। वहीं, शाई होप की पीठ में ऐंठन है, ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा है। इनकी जगह एनरिक नॉर्खिया और मुकेश कुमार की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है।

ईशांत शर्मा पहले मैच में हुए थे चोटिल 

ईशांत शर्मा को पंजाब किंग्स की पारी के दौरान चोट लगी थी। वह फिल्डिंग करते समय गेंद को रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। उनका दाहिना टखना मुड़ गया था। इस घटना के बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे, जिसके चलत उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान

ये भी पढ़ें

RR vs DC: ऋषभ पंत ने IPL में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बने पहले खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं? सौरव गांगुली ने किन पर जताया भरोसा

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल