1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs DC: ऋषभ पंत ने IPL में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बने पहले खिलाड़ी

RR vs DC: ऋषभ पंत ने IPL में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 28, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 07:05 pm IST

Rishabh Pant: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच की शुरुआत होते ही ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो इससे पहले दिल्ली की टीम के लिए कोई नहीं कर सका था।

Rishabh Pant- India TV Hindi
पंत ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बने पहले खिलाड़ी Image Source : IPL

Rishabh Pant DC vs RR: आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में पहला मैच जीता था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स यहां हार कर आई है। इस मैच की शुरुआत होते ही ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई नहीं कर सका था। 

ऋषभ पंत ने IPL में किया बड़ा कारनामा

ऋषभ पंत आज अपने आईपीएल करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही की थी। वह तब से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेल रहे हैं। ऐसे में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना 100वां मैच भी खेल रहे हैं। इस मैच के साथ वह दिल्ली की टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं। 

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  1. ऋषभ पंत - 100 मैच 
  2. अमित मिश्रा - 99 मैच
  3. श्रेयस अय्यर - 87 मैच
  4. डेविड वॉर्नर - 83 मैच 
  5. वीरेंद्र सहवाग - 79 मैच 
  6. पृथ्वी शॉ - 71 मैच
  7. अक्षर पटेल - 70 मैच
  8. शिखर धवन - 63 मैच

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर 

ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच से पहले 34.41 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने इन मैचों में 2856 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 147.90 का है। ऋषभ पंत साल 2021 से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। हालांकि वह कार एक्सीडेंट के चलते पिछले सीजन में नहीं खेले थे। 

ये भी पढ़ें

IPL में इतिहास रचने के करीब दिल्ली कैपिटल्स, ऐसा करने वाली बनेगी 5वीं टीम

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम के लिए आने वाले कुछ मैच नहीं खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल