1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Mega Auction: कगिसो रबाडा बने अब इस टीम का हिस्सा, इस फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 10.75 करोड़ रुपए

IPL 2025 Mega Auction: कगिसो रबाडा बने अब इस टीम का हिस्सा, इस फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 10.75 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 24, 2024 04:19 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 04:19 pm IST

IPL 2025 Mega Auction: साउथ अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अब आईपीएल के अगले सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ 75 लाख रुपए में अपना हिस्सा बनाया है।

Kagiso Rabada- India TV Hindi
कगिसो रबाडा बने गुजरात टाइटंस का हिस्सा। Image Source : INDIA TV

आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं, जिसमें उनकी संख्या 31 है और इसी में एक नाम खतरनाक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का भी है। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में चल रहे मेगा ऑक्शन में मार्की प्लेयर्स में शामिल कगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने अपना हिस्सा बनाया है। रबाडा पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले आए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट में पंजाब की फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया था।

रबाडा का पिछला आईपीएल सीजन नहीं रहा था कुछ खास

कगिसो रबाडा के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में खेलते हुए 33.82 के औसत से सिर्फ 11 विकेट ही हासिल किए थे, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.86 का रहा था। रबाडा ने साल 2017 में आईपीएल में डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से अपना पहला मुकाबला खेला था। इसके बाद साल 2021 में खेले गए आईपीएल सीजन तक रबाडा दिल्ली की ही टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं साल 2022 में रबाडा को 9 करोड़ 25 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और साल 2024 तक वह इसी टीम की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिए हैं।

अब तक ऐसा रहा है रबाडा का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

साउथ अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा कगिसो रबाडा का टी20 इंटरनेशनल में अब तक के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 65 मैचों में खेलते हुए 27.15 के औसत से 71 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.30 का रहा है। वहीं साल 2024 में रबाडा का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

AUS और विराट की प्रेमकथा, पर्थ में सेंचुरी से रचा इतिहास, सचिन के साथ ही डॉन ब्रेडमैन को भी छोड़ा पीछे

IND vs AUS: पर्थ में जायसवाल का बड़ा करिश्मा, एक झटके में की सचिन, गावस्कर और कांबली की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल