1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Auction: ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने क्यों नहीं खरीदा? कप्तान हार्दिक पांड्या ने खोल दिया राज

IPL 2025 Auction: ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने क्यों नहीं खरीदा? कप्तान हार्दिक पांड्या ने खोल दिया राज

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 01, 2024 10:58 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 10:58 pm IST

IPL 2025 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को नहीं खरीदा। वह साल 2018 से उनकी टीम का हिस्सा थे। साल 2025 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : GETTY

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन हाल ही में किया गया था। जहां सभी 10 टीमों ने आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम बनाई। कई टीमों ने रिकॉर्ड बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। इसी बीच ईशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने नहीं खरीदा। ईशान किशन का आईपीएल ऑक्शन में दूसरी टीम के साथ जुड़ना फैंस को हैरान कर गया। ईशान किशन को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। ऐसे में ईशान किशन इस बार ऑरेंज जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।

ईशान को मुंबई ने नहीं किया रिटेन

ईशान किशन को आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन भी नहीं किया था। उन्होंने ऑक्शन के लिए सिर्फ पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम शामिल था। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान भी ईशान किशन को लेने के लिए कुछ खास इंटरेस्ट नहीं दिखाया। ईशान किशन इस बार के ऑक्शन में 11.25 करोड़ में बिके हैं। मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपए बोली पहुंचने के बाद किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। ईशान किशन को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां हार्दिक पांड्या ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को जारी एक वीडियो में कहा कि उन्हें पता था कि ईशान किशन को उनके टैलेंट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा। मुंबई इंडियंस ने दो वीडियो शेयर किया है उसमें हार्दिक पांड्या ने कहा कि ईशान टीम की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम उन्हें रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उन्हें नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।

ईशान को मिस करेंगे हार्दिक 

हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन को मुंबई इंडियंस का पॉकेट डायनेमो बताया है। ईशान किशन छह सालों के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। जहां टीम ने साल 2018 से 2024 तक दो आईपीएल खिताब जीते। हार्दिक पांड्या ने उन्हें लेकर कहा कि वह हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखते थे। वह बहुत से लोगों को हंसाते थे। यह प्यार और गर्मजोशी उनके लिए बहुत स्वाभाविक थी। हमें उसकी कमी खलेगी। ईशान किशन आप मुंबई इंडियंस के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाड़ी का बड़ा कारनामा, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs AUS: पिंक बॉल से मैच खेलने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, इस बात से दिखे नाखुश

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल