CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसे दिल्ली की टीम ने 25 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें केएल राहुल के बल्ले से जहां 77 रनों की शानदार पारी देखने को मिली है तो वहीं अभिषेक पोरेल ने शानदार 33 रनों की पारी खेली। सीएसके के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट जबकि रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी। सीएसके की तरफ से विजय शंकर ने 69 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में विपराज निगम ने 2 विकेट हासिल किए।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच का स्कोर यहां देखें