1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs PBKS Dream11: लखनऊ में ये 11 खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल, सोच समझकर चुनें कप्तान और उपकप्तान

LSG vs PBKS Dream11: लखनऊ में ये 11 खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल, सोच समझकर चुनें कप्तान और उपकप्तान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 01, 2025 10:09 am IST,  Updated : Apr 01, 2025 10:19 am IST

लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी।

LSG vs PBKS Dream11- India TV Hindi
लखनऊ बनाम पंजाब Image Source : INDIA TV

LSG vs PBKS Dream11 Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम IPL 2025 में अपना पहला घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। LSG की टीम मंगलवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। IPL के 18वें सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक विकेट से हार गई थी, लेकिन दूसरे मैच में टीम ने शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मात दी। अब लखनऊ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से घर में खेलने उतरेगी। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलेगी। अय्यर की कप्तानी में टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया था। अब टीम की कोशिश लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की होगी। 

लखनऊ के घर में पंजाब की चुनौती

लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पूरन और मार्श ने अपने पहले दोनों मैचों में शानदार अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। हालांकि, पिछले साल मेगा ऑक्शन में IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कप्तान पंत 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित नहीं कर सके। दोनों ही मैचों में वह बल्ले से नाकाम रहे। ऐसे में पंत आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। शार्दुल ठाकुर पर भी सभी की नजरें लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट चटकाए।

पंत vs अय्यर

पंजाब और लखनऊ के मुकाबले को IPL इतिहास के सबसे महंगे और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। पंत भले ही अब तक लय हासिल नहीं कर सके हों, लेकिन  पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीजन के पहले ही मैच में ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी खेलते हुए शानदार आगाज किया था। ऐसे में पंजाब के फैंस को अय्यर से दूसरे मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शशांक सिंह पर भी सभी की निगाहें लगी होंगी, जो पिछले सीजन की शानदार लय को बरकरार रखे हुए हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह भी कमाल करने के लिए बेताब होंगे। आइए जानते हैं इस मुकाबले की ड्रीम11 टीम में किन खिलाड़ियों को दे सकते हैं जगह...

LSG vs PBKS Dream11 टीम

  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
  • बल्लेबाज: मिचेल मार्श, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्को येनसन, अजमतुल्लाह उमरजई
  • गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर

संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद/शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन/अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, ये खिलाड़ी हुए बाहर, 3 नए चेहरों की एंट्री

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकराबताया कहां हुई चूक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल