1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs SRH: विशाखापट्टनम में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा राज? पढ़ें इस मैच की Pitch रिपोर्ट

DC vs SRH: विशाखापट्टनम में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा राज? पढ़ें इस मैच की Pitch रिपोर्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 29, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 08:00 pm IST

IPL 2025 में विशाखापट्टनम में 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 29 छक्के लगे थे और 400 से अधिक रन बने थे।

DC vs SRH- India TV Hindi
DC vs SRH Image Source : INDIA TV

IPL 2025 का 10वां मुकाबला 29 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रविवार के दिन का पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया तो सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। हालांकि सनराइजर्स को अपने दूसरे मुकाबले में LSG से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस मैच में हैदराबाद की टीम जहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपना दूसरा जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच से पहले हम आपको वहां की पिच के बारे में बताते हैं।

DC vs SRH: पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के पिच की बात करें, तो यहां की विकेट काली मिट्टी से बनी होती है, जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। इस स्टेडियम में अभी तक कुल 16 मैच हुए हैं, जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी मैदान पर पिछले सीजन 272 का स्कोर किया था, यह इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर है। वहीं मुंबई की टीम हैदराबाद के खिलाफ 92 रन पर आउट हुई थी, जो इस मैदान का लोएस्ट स्कोर है। दिल्ली ने इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में उसे जीत मिली है।

विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन हैं। हालांकि पारी की शुरुआत में नए गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का रोल बढ़ने लगता है। पिछले सीजन भी दिल्ली ने अपने 2 मैच इस मैदान पर खेले थे, जिसमें एक मैच जीता मिली वहीं दूसरे में हार मिली थी। वहीं, इस सीजन में उन्होंने इसी मैदान पर अपने पहले मैच में लखनऊ को हराया था।

DC vs SRH: दोनों की संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए रोहित शर्मा ने रखी ये खास डिमांड, इस बयान से जीत लिया सभी का दिल

DC vs SRH: अक्षर की DC के सामने होगी कमिंस की SRH, कैसा है दोनों का हेड टू रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल