PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से शशांक सिंह ने 31 तो वहीं मार्को यान्सन ने 25 रनों की अहम पारी खेली। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 18.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में विराट कोहली ने जहां 73 रनों की पारी खेली तो वहीं देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से भी 61 रन देखने को मिले। आरसीबी की ये इस सीजन 5वीं जीत है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- PBKS vs RCB: आरसीबी ने पंजाब को दी 7 विकेट से मात, कोहली-पडिक्कल ने बल्लेबाजी में दिखाया कमाल
PBKS vs RCB: आरसीबी ने पंजाब को दी 7 विकेट से मात, कोहली-पडिक्कल ने बल्लेबाजी में दिखाया कमाल
PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 का 37वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को आरसीबी की टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया।
IPL 2025 Match 37th PBKS vs RCB Live Score Update
-
6:49 PM (IST) Apr 20, 2025
आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पंजाब को 7 विकेट से हराया। आरसीबी की टीम के तरफ से सबसे अधिक विराट कोहली 73 रन और देवदत्त पडिक्कल 61 रन बनाए हैं। वहीं पंजाब की टीम के तरफ से हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
6:46 PM (IST) Apr 20, 2025
18 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और जीतेश शर्मा मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 8 रन चाहिए।
-
6:41 PM (IST) Apr 20, 2025
आरसीबी की टीम को लगा तीसरा झटका
रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 12 रन के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा है।
-
6:37 PM (IST) Apr 20, 2025
16 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए हैं। क्रीज पर रजत पाटीदार 12 रन और विराट कोहली 57 रन बनाकर मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 26 रन चाहिए।
-
6:30 PM (IST) Apr 20, 2025
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम के तरफ विराट कोहली ने 43 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
6:27 PM (IST) Apr 20, 2025
14वें ओवर में आए 6 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 40 रन चाहिए।
-
6:22 PM (IST) Apr 20, 2025
देवदत्त पडिक्कल हुए आउट
देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 35 गेंदों में 61 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार बने हैं।
-
6:20 PM (IST) Apr 20, 2025
12 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
12 ओवर्स के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट खकोर 108 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 45 रन और देवदत्त पडिक्कल 61 रन बनाकर मौजूद हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 50 रन चाहिए।
-
6:15 PM (IST) Apr 20, 2025
युजवेंद्र चहल के ओवर में आए 7 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 63 रन और बनाने हैं। वहीं पंजाब की टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।
-
6:13 PM (IST) Apr 20, 2025
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम के तरफ देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
6:05 PM (IST) Apr 20, 2025
9वें ओवर में आए 6 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 75 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 83 रन और बनाने हैं।
-
6:00 PM (IST) Apr 20, 2025
8 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 89 रन और बनाने हैं।
-
5:56 PM (IST) Apr 20, 2025
7वें ओवर में आए 11 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 33 रन और देवदत्त पडिक्कल 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
5:50 PM (IST) Apr 20, 2025
पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
5:42 PM (IST) Apr 20, 2025
4 ओवर्स के बाद आरसीबी का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 31 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 13 रन और देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
5:37 PM (IST) Apr 20, 2025
अर्शदीप सिंह के ओवर में आए 10 रन
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
5:31 PM (IST) Apr 20, 2025
जेवियर बार्टलेट के ओवर में आए 6 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 12 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।
-
5:27 PM (IST) Apr 20, 2025
पहले ओवर में आए 6 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 6 रन बनाए हैं।
-
5:26 PM (IST) Apr 20, 2025
आरसीबी की टीम को लगा पहला झटका
फिल साल्ट के रूप में आरसीबी की टीम को पहला झटका लगा है। वह 1 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने हैं।
-
5:23 PM (IST) Apr 20, 2025
आरसीबी की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के तरफ से ओपन करने विराट कोहली और फिल साल्ट आए हैं।
-
5:07 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब ने आरसीबी को 158 रनों का टारगेट दिया
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए हैं और आरसीबी की टीम को 158 रनों का टारगेट दिया है। पंजाब की टीम के तरफ से सबसे अधिक प्रभसिमरन सिंह 33 रन, शशांक सिंह 31 रन और जोश इंगलिस 29 रन बनाए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 2-2 विकेट मिले हैं।
-
4:58 PM (IST) Apr 20, 2025
18 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए हैं। क्रीज पर मार्को जानसन 14 रन और शशांक सिंह 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
4:47 PM (IST) Apr 20, 2025
16वें ओवर में आए 10 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्को जानसन और शशांक सिंह अभी मौजूद हैं।
-
4:42 PM (IST) Apr 20, 2025
15 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 6 विकेट खोकर 119 रन बनाए हैं। क्रीज पर मार्को जानसन 3 रन और शशांक सिंह 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
4:36 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब की टीम के लगा छठा झटका
मार्कस स्टोइनिस के रूप में पंजाब की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें 1 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा हैं।
-
4:34 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब की टीम के लगा 5वां झटका
जोश इंगलिस के रूप में पंजाब की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 29 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा हैं।
-
4:32 PM (IST) Apr 20, 2025
क्रुणाल पंड्या के ओवर में आए 11 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोश इंगलिस और शशांक सिंह अभी मौजूद हैं।
-
4:24 PM (IST) Apr 20, 2025
11वें ओवर में आए 8 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोश इंगलिस 11 रन और शशांक सिंह 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
4:20 PM (IST) Apr 20, 2025
10 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोश इंगलिस और शशांक सिंह मौजूद हैं।
-
4:15 PM (IST) Apr 20, 2025
सुयश शर्मा के ओवर में आए 6 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
-
4:14 PM (IST) Apr 20, 2025
नेहाल वढेरा हुए आउट
नेहाल वढेरा के रूप में पंजाब की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 5 रन बनाकर रन आउट हुए हैं।
-
4:07 PM (IST) Apr 20, 2025
श्रेयस अय्यर हुए आउट
श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 10 गेंदों में 6 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने हैं।
-
4:03 PM (IST) Apr 20, 2025
7वें ओवर में आए 3 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 2 विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोश इंगलिस और कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
-
3:59 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब की टीम के लगा दूसरा झटका
प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं।
-
3:58 PM (IST) Apr 20, 2025
पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:51 PM (IST) Apr 20, 2025
प्रियांश आर्या हुए आउट
प्रियांश आर्या के रूप में पंजाब की टीम को पहला झटका लगा है। वह 22 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं।
-
3:47 PM (IST) Apr 20, 2025
4 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बनाए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या अभी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:43 PM (IST) Apr 20, 2025
भुवनेश्वर कुमार के ओवर में आए 12 रन
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 31 रन बनाए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह 18 रन और प्रियांश आर्या 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:39 PM (IST) Apr 20, 2025
यश दयाल के ओवर में आए 17 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 19 रन बना लिए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:34 PM (IST) Apr 20, 2025
पहले ओवर में आए 2 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम ने 2 रन बनाए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या मौजूद हैं।
-
3:30 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब की पारी हुई शुरू
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब की टीम के तरफ से ओपनिंग करने प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या आए हैं। वहीं आरसीबी की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
-
3:24 PM (IST) Apr 20, 2025
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
PBKS : हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैश्य, सूर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे
RCB : देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह -
3:09 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
-
3:08 PM (IST) Apr 20, 2025
RCB की प्लेइंग XI
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल
-
3:03 PM (IST) Apr 20, 2025
PBKS vs RCB: टॉस अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
-
2:45 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब बनाम बेंगलुरु: हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आईपीएल में कुल 34 बार आमने-समाने हुई है जिसमें 18 मैच पंजाब ने जीते हैं। वहीं 16 मुकाबले बेंगलुरु ने जीते हैं।
-
2:29 PM (IST) Apr 20, 2025
RCB का स्क्वॉड
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी।
-
2:13 PM (IST) Apr 20, 2025
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे।