Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs PBKS Dream11 Prediction: हेड या अभिषेक किसे बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

SRH vs PBKS Dream11 Prediction: हेड या अभिषेक किसे बनाएं कप्तान, अपनी टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Apr 12, 2025 04:02 pm IST, Updated : Apr 12, 2025 04:02 pm IST

SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 का 27वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

SRH vs PBKS Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 27वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभी तक ये सीजन काफी खराब रहा है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबले खेले हैं और उसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें वह अभी प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनका प्रदर्शन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बेहतरीन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 मैचों में से तीन को अपने नाम किया है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है जिसके बाद हम आपको इस मैच की संभावित ड्रीम11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेड को बनाएं कप्तान, क्लासेन को उपकप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में होने वाले इस मुकाबले की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के ऑप्शन में तीन प्लेयर्स को चुन सकते हैं। इसमें हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह का नाम शामिल है। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में आप ट्रेविस हेड, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस को चुन सकते हैं। वहीं अपनी इस ड्रीम11 टीम में आप ऑलराउंडर प्लेयर्स में अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या और मार्को यान्सन को शामिल कर सकते हैं। प्रमुख गेंदबाजों में आप अर्शदीप सिंह के अलावा पैट कमिंस को अपनी इस टीम में जगह दे सकते हैं। आप अपनी इस ड्रीम11 टीम में का कप्तान ट्रेविस हेड को चुन सकते हैं, भले ही उनका अभी तक इस सीजन मैदान पर अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद वह इस मुकाबले में अपने बल्ले का कमाल दिखा सकते हैं। उपकप्तान के लिए आप हेनरिक क्लासेन को चुन सकते हैं।

SRH vs PBKS मैच की ड्रीम11 टीम

हेनरिक क्लासेन (उपकप्तान), ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, ट्रेविस हेड (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या, मार्को यान्सन, अर्शदीप सिंह, पैट कमिंस।

ये भी पढ़ें

ब्रायन लारा ने 21 साल पहले बनाया ऐसा कीर्तिमान, आज तक नहीं तोड़ पाया दुनिया का कोई बल्लेबाज

बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement