1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Playoffs 2026: पहले क्वालीफायर में होगी RCB vs GT की भिड़ंत, SRH को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मुकाबला

IPL Playoffs 2026: पहले क्वालीफायर में होगी RCB vs GT की भिड़ंत, SRH को खेलना पड़ेगा एलिमिनेटर मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 22, 2026 11:33 pm IST,  Updated : May 22, 2026 11:47 pm IST

IPL Playoffs 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला किन दो टीमों के बीच में 26 मई को खेला जाएगा उसकी तस्वीर अब साफ हो गई है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से होगा।

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब सभी का ध्यान प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 22 मई को खेले गए लीग स्टेज के मुकाबले के परिणाम ने क्वालीफायर मैचों की काफी तस्वीर साफ कर दी है। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 55 रनों से अपने नाम तो किया लेकिन वह टॉप-2 पोजीशन पर खत्म करने में कामयाब नहीं हो सकी, जिसके साथ ही पहला क्वालीफायर मुकाबला अब 26 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला जाएगा।

आरसीबी ने 18 अंकों के साथ टॉप पर किया खत्म

आईपीएल 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 14 मुकाबलों में से 9 को जीतने में कामयाब रहे और 18 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 18-18 अंकों के साथ लीग स्टेज का अंत किया लेकिन आरसीबी बेहतर नेट रनरेट के साथ जहां पहली पोजीशन पर रही तो वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस और तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रही। आरसीबी के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 0.783 का रहा, जबकि गुजरात टाइटंस का 0.695 का तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का 0.524 का रहा है। अब डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 26 मई को धर्मशाला के स्टेडियम में क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का सामना करेगी।

एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का किस टीम से होगा सामना तय होना बाकी

पैट कमिंस की कप्तानी में आईपीएल 2026 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में तो अपनी जगह बनाने में कामयाब रही लेकिन वह टॉप-2 में खत्म नहीं कर पाई। अब वह 27 मई को होने मुल्लांपुर के स्टेडियम में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम का सामना करेगी जिसका फैसला होना अभी बाकी है। इसको लेकर अभी भी चार टीमें रेस में बनी हुई हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स का नाम शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में राजस्थान की टीम दिख रही है जो अभी अंकतालिका में 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथी पोजीशन पर है और यदि वह अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करती है तो सीधे प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर लेगी।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में जुड़ा ऐतिहासिक कीर्तिमान, दिग्गजों को पीछे छोड़कर हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

अभिषेक, ईशान और क्लासेन ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, SRH इस मामले में बन गई IPL इतिहास की सिर्फ दूसरी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल