आईपीएल में इस वक्त जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा रनचेज कर मुंबई इंडियंस को एक और हार थमा दी है। इस बीच अंक तालिका में भी बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि आईपीएल की टीमें दो भागों में बंट गई हैं। कुछ टीमें जीतती चली जा रही हैं, वहीं कुछ टीमें हार के बाद हार झेल रही हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि मुंबई इंडियंस पर एसआरएच की जीत के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ है।
पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक पंजाब किंग्स का अभी तक वर्चस्व बना हुआ है। टीम ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा रखा है। पंजाब की टीम अब तक 8 मैच खेल चुकी है, इसमें से छह में उसे जीत मिली है, एक में हारी है और एक मैच रद हो गया था। टीम के पास 13 अंक हो गए हैं। आरसीबी, एसआरएच और आरआर के बराबर 12 अंक हैं। लेकिन यहां बेहतर रन रेट के आधार पर आरसीबी ने बाजी मारी है। टीम दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस को बुधवार रात ही मात देने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा हुआ है, टीम अब सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स को हल्का सा नुकसा हुआ है। टीम अब नंबर चार पर चली गई है। ये बात और है कि इसके बाद भी वो टॉप 4 में अपनी जगह बनाए हुए है।
इन टीमों का हाल बहुत खराब
इन टॉप 4 टीमों के बाद की बात की जाए तो बाकी टीमों का हाल काफी खराब है। गुजरात टाइटंस की टीम आठ लेकर नंबर पांच पर है। सीएसके और डीसी के पास छह छह अंक हैं। केकेआर पांच और मुंबई एलएसजी के पास केवल चार ही चार अंक हैं। यानी अगर गौर से देखा जाए तो चौथे और पांचवें नंबर की टीम के बीच चार अंकों का अंतर है, जो काफी माना जा सकता है। ऐसे में टीमें दो भागों में बंटी हुई दिखाई दे रही हैं। मजे की बात ये है कि हैदराबाद ने अपने लगातार पांच मैच जीतकर कमाल कर दिया है। अब हैदराबाद को हराना काफी ज्यादा मुश्किल काम लग रहा है।
यह भी पढ़ें
MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से दर्ज की जीत, हेड-क्लासेन ने बल्ले से दिखाया कमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट