1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल नीलामी ह्यूज एडमीड्स का वापसी पर खड़े होकर अभिवादन किया गया

आईपीएल नीलामी ह्यूज एडमीड्स का वापसी पर खड़े होकर अभिवादन किया गया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2022 11:33 am IST,  Updated : Feb 14, 2022 11:33 am IST

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के आखिरी घंटे के दौरान तब भावुक क्षण देखने को मिला जब अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने वापसी की और हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

File photo of Hugh Adams- India TV Hindi
File photo of Hugh Adams Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने दूसरे दिन ऑक्शन में की वापसी
  • पहले दिन बोली लगाने के दौरान नीचे गिर गये थे ह्यू एडमीड्स
  • भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 62 वर्षीय टीवी प्रस्तोता चारू शर्मा की सेवाएं ली

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के आखिरी घंटे के दौरान तब भावुक क्षण देखने को मिला जब अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने वापसी की और हॉल में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। विश्व भर में 2700 से अधिक नीलामी का अनुभव रखने वाले एडमीड्स नीलामी के पहले दिन शनिवार को जब श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के लिये बोली लगा रहे थे तब नीचे गिर गये थे। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया और निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें चक्कर आया था।

IPL SRH 2022 Full Squad: देखें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 62 वर्षीय टीवी प्रस्तोता चारू शर्मा की सेवाएं ली जिन्होंने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभायी। दूसरे दिन रविवार को अंतिम घंटे की नीलामी से पहले शर्मा ने फिर से एडमीड्स को जिम्मा सौंप दिया था। एडमीड्स ने शर्मा का आभार व्यक्त किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि बीसीसीआई को पोडियम के चारों तरफ बाड़ लगानी चाहिए जिससे कि वह गिरने से बच जाते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल