1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Media Rights : BCCI ने किया फाइनल ऐलान, जानिए कहां देख पाएंगे IPL Match Live

IPL Media Rights : BCCI ने किया फाइनल ऐलान, जानिए कहां देख पाएंगे IPL Match Live

 Published : Jun 14, 2022 07:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 08:21 pm IST

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी पैकेज और मीडिया राइट्स के बारे में ऐलान कर दिया।

IPL Media Rights Final Update- India TV Hindi
IPL Media Rights Final Update Image Source : TWITTER

Highlights

  • आईपीएल के सभी पैकेजों का ई ऑक्शन तीसरे दिन हुआ पूरा
  • बीसीसीआई सचिव ने किया पैकेज जीतने वाली कंपनियों का ऐलान
  • आईपीएल के पांच मीडिया राइट्स 48390 करोड़ रुपये में बिके

IPL Media Rights Auction:  आईपीएल के अगले पांच साल के लिए पिछले तीन दिन से चल रही ई नीलामी आखिरकार खत्म हो गई है। बीसीसीआई की ओर से मैचों के लाइव प्रसारण के लिए बनाए गए चारों पैकेज की बिडिंग खत्म हो गई है। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि किस कंपनी ने कौन से राइट्स खरीदे हैं। अब आपको भी पता चल गया है कि अगले पांच साल तक टीवी और मोबाइल पर आप मैच कहां देख पाएंगे। अब से कुछ ही देर पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी पैकेज और मीडिया राइट्स के बारे में ऐलान कर दिया। 

टीवी राइटस स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ में जीते 

सचिव जय शाह ने कहा कि वे ये घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि स्टार इंडिया ने भारत में टीवी पर मैच दिखाने के राइट्स 23,575 करोड़ रुपये की बोली लगाई। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से आईपीएल विकास का पर्याय रहा है और आज ब्रांड आईपीएल के साथ भारत क्रिकेट के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने बताया कि प्रति मैच दिखाने के मामले में अब आईपीएल ने दुनिया की सभी लीगों को पीछे छोड़ दिया है अब ये दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जय शाह ने ऐलान किया कि वायकॉम18 को 23,758 करोड़ रुपये की बोली के साथ डिजिटल अधिकार अपने नाम कर लिए हैं। बोले कि भारत ने एक डिजिटल क्रांति देखी है और इस क्षेत्र में अनंत संभावनाएं हैं। डिजिटल परिदृश्य ने क्रिकेट को देखने के तरीके को बदल दिया है। यह खेल के विकास और डिजिटल इंडिया विजन का एक बड़ा कारक रहा है।

IPL 2023-27 तक के मीडिया राइट्स की पूरी डिटेल
Image Source : INDIA TVIPL 2023-27 तक के मीडिया राइट्स की पूरी डिटेल

डिजिटल राइट्स पर वायकॉम 18 का रहा जलवा
इतना ही नहीं जय शाह ने ये भी बताया कि वायकॉम18 ने आस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूके में मैच दिखाने के अधिकार भी अपने नाम कर लिए हैं। टाइम्स ने मिडल ईस्ट और नार्थ अफ्रीका और इंग्लैंड में मैच दिखाने का अधिकार मिला है। आईपीएल भारत के बाहर उतना ही लोकप्रिय है जितना यहां है और दर्शक टॉप क्लास क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। जय शाह ने कहा कि सभी बोलीदाताओं को आईपीएल मीडिया अधिकार हासिल करने में भागीदारी के लिए धन्यवाद देता हूं। एक प्रमुख स्टेक होल्डर के रूप में, बीसीसीआई आपके निवेश के पूर्ण मूल्य का एहसास करने में आपकी मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

जानिए कौन सा पैकेज कितने ​कितने में जीता
पैकेज A (टीवी राइट्स भारत में) : 23575 करोड़, स्टार (57.5 करोड़ प्रति मैच)
पैकेज B (डिजिटल राइट्स भारत में) : 20500 करोड़, वायकॉम18 (50 करोड़ प्रति मैच)
पैकेज C (स्पेशल 18 मैच भारत में) : 3258 करोड़, वायकॉम18 (33.24 करोड़ रुपये प्रति मैच)
पैकेज D (विदेश में राइट्स) : 1057 करोड़, वायकॉम18 और टाइम्स इंटरनेट (2.6 करोड़ रुपये प्रति मैच)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल