1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: गुजरात को हराकर KKR ने बढ़ाई कई टीमों की टेंशन, प्लेऑफ की जंग हुई और रोमांचक

IPL Points Table: गुजरात को हराकर KKR ने बढ़ाई कई टीमों की टेंशन, प्लेऑफ की जंग हुई और रोमांचक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 17, 2026 08:27 am IST,  Updated : May 17, 2026 08:29 am IST

IPL 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस को 29 रनों से मात दी। ईडन गार्डन्स में खेला गया ये मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा।

IPL Points Table- India TV Hindi
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल Image Source : INDIA TV

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने न सिर्फ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि पॉइंट्स टेबल की जंग को भी पूरी तरह दिलचस्प बना दिया। दूसरी ओर हार के बावजूद गुजरात टाइटंस टॉप-2 में अपनी जगह बचाने में सफल रही। 16 मई को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और 12 मैचों में 11 पॉइंट के साथ दिल्ली कैपिटल्स को लांघते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गई। टीम का नेट रन रेट -0.038 है। हालांकि KKR की राह अभी भी मुश्किल बनी हुई है, लेकिन टीम प्लेऑफ की रेस में अब भी बनी हुई है। कोलकाता की जीत से प्लेऑफ की रेस में शामिल कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है।

RCB का टॉप पर जलवा बरकरार

पॉइंट्स टेबल में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर बनी हुई है। RCB के 12 मैचों में 16 पॉइंट हैं। टीम ने आठ मुकाबले जीते हैं और उसका शानदार नेट रन रेट +1.053 उसे बाकी टीमों से आगे बनाए हुए है। हार के बावजूद गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर कायम है। GT के भी 16 पॉइंट हैं, लेकिन टीम ने 13 मैच खेले हैं। गुजरात की लगातार पांच जीत का सिलसिला KKR के खिलाफ टूट गया, फिर भी +0.400 के नेट रन रेट के साथ टीम मजबूत स्थिति में बनी हुई है।

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है। SRH ने 12 मैचों में 14 पॉइंट जुटाए हैं और उसका नेट रन रेट +0.331 है। वहीं पंजाब किंग्स 13 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। पंजाब ने 12 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और उसका नेट रन रेट +0.355 है। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है। राजस्थान के पास अभी तीन लीग मुकाबले बाकी हैं, जिससे उसकी प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं। वहीं 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट के साथ छठे नंबर पर है। CSK ने 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार झेली हैं, जबकि उसका नेट रन रेट +0.027 है।

2 टीमों का बंधा बोरिया बिस्तर

दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट के साथ आठवें स्थान पर है। दिल्ली ने इस सीजन सिर्फ पांच मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट -0.993 है, जो टीम के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 पॉइंट और -0.504 नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ इतने ही पॉइंट के बावजूद खराब नेट रन रेट की वजह से आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:

ऑरेंज कैप की रेस में 2 बल्लेबाज 550 के पार, वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया टॉप-10 से बाहर होने का खतरा

KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल