1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की उम्मीदें जिंदा, अंक तालिका में एलएसजी का खेल खत्म

IPL Points Table: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की उम्मीदें जिंदा, अंक तालिका में एलएसजी का खेल खत्म

 Published : May 05, 2026 06:59 am IST,  Updated : May 05, 2026 06:59 am IST

आईपीएल के मैच जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। अब मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर नया रोमांच पैदा कर दिया है। हालांकि दोनों टीमों इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही हैं।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल की अंक तालिका और भी दिलचस्प होती जा रही है। मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैच हारने के बाद मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उसका हाल बहुत ही खराब है। टीम अपने पिछले पांच लगातार मैच हार चुकी है। इस बीच एलएसजी का खेल तो करीब करीब खत्म है, लेकिन मुंबई इंडियंस की उम्मीदें जिंदा हैं। 

अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम पहले नंबर पर काबिज

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। पंजाब के पास सबसे ज्यादा 13 अंक हैं। आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12 अंक हो गए हैं। यहां पर नेट रन रेट काफी अहम है, जिसका ज्यादा है, वो आगे और जिसका कम है, वो टीम 12 अंक लेकर भी पीछे चल रही है। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के पस आठ आठ अंक हैं। केकेआर के पास सात अंक हैं। इस बीच एक और मैच जीतकर मुंबई इंडियंस के पास अब 6 अंक हो गए हैं, ये बात और है ​कि टीम इसके बाद भी अभी नौवें नंबर पर ही है। मुंबई की टीम बीच में लगातार तीन मैच हार गई थी, इसके बाद उसकी हालत खराब थी, लेकिन अब उसने मैच जीत लिया है। 

मुंबई इंडियंस अभी भी नौवें नंबर पर, जीतने होंगे बचे हुए सारे मैच

मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 मैच खेल लिए हैं। उसके पास छह अंक हैं। यानी उसके अब चार और मैच बचे हैं। अगर टीम ये भी जीत जाती है तो उसके कुल अंक 14 तक पहुंच जाएंगे। ये टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने के लिए काफी तो नहीं है, लेकिन उसकी संभावनाएं जरूर ​जीवित रहेंगी। हालांकि मुंबई के लिए आगे की राह काफी ज्यादा मुश्किल भरी है। 

एलएसजी आखिरी पायदान पर, खेल करी​ब करीब खत्म

लखनऊ सुपर जायंट्स ​की बात करें तो उसकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। टीम 9 मैच खेल चुकी है और उसके पास केवल चार अंक हैं। अब टीम यहां से बचे हुए सभी मैच जीत जाए तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन टीम की नेट रन रेट भी काफी कम है और उसका प्वाइंट्स टेबल में टॉप की टीमों से टक्कर है, इसलिए उसका खेल करीब करीब खत्म है, लेकिन आधिकारिक रूप से टीम अभी टॉप 4 की रेस से बाहर नहीं हुई है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें 

MI vs LSG: मुंबई ने रचा इतिहास, चेज किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य, लखनऊ को मिली 7वीं हार

ODI वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी के बीच अहम दौरे का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 8 मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल