IPL Records : आईपीएल का नया सीजन करीब है। अब इसके शुरू होने में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। 22 मार्च को इसका रंगारंगा आगाज होना है। इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में एक बार फिर से नए नए रिकॉर्ड बनेंगे। इस बीच हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि आईपीएल के इतिहास में कब ऐसा हुआ है कि जब एक ओपनर ने शतक लगाया हो और दूसरा बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गया हो।
इंडियन प्रीमियर लीग में जब एक ओपनर ने शतक लगाया और दूसरा डक पर आउट हो गया। ऐसा साल 2011 में हुआ था। दिल्ली डेयरडेविल्स और डेक्कन चाजर्स के बीच मुकाबला था। दिल्ली की ओर से एरॉन फिंच और वीरेंद्र सहवाग सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे। इस मैच में फिंच अपना खाता नहीं खोल पाए, वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 119 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद साल 2016 में फिर से ऐसा हुआ। इस बार दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मैच चल रहा था। दिल्ली की ओर से क्विंटन डिकॉक और श्रेयस अय्यर ओपनर के तौर पर मैदान में उतरे। इसमें डिकॉक ने 108 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की, वहीं श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट होकर वापस लौट गए थे।
साल 2019 में फिर ये ऐसा ही हुआ। इस बार राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच था। राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में 105 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन जीरो पर आउट हो गए थे। साल 2020 में फिर से ये कमाल हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के सामने सीएसके की टीम थी। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए और दूसरी ओर से शिखर धवन ने 101 रनों की नाबाद पारी खेल दी थी।
साल 2023 में भी ऐसा हुआ था। इस बार दिल्ली की टीम नहीं थी। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में जीटी के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए, वहीं शुभमन गिल ने 101 रनों की पारी खेली। आपने अगर गौर किया हो तो साफ है कि अब तक 5 बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा हुआ है, इसमें से 4 बार दिल्ली की टीम इसमें शामिल रही। तीन बार टीम के साथ ही ऐसा हुआ, वहीं एक बार उसने सामने दूसरी टीम के साथ ऐसा वाक्या हुआ। अब देखना है कि इस साल जब आईपीएल का सीजन शुरू होगा तो क्या फिर से ऐसा होता है।
इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें
शानदार डेब्यू के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा, 7 मार्च को होगा मुकाबला
श्रेयस अय्यर मैदान में वापसी के लिए तैयार, देनी होगी कड़ी परीक्षा
संपादक की पसंद