1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Stars in T20 Max: ऑस्ट्रेलिया के टी20 लीग में खेलेंगे IPL के 2 धुरंधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐलान

IPL Stars in T20 Max: ऑस्ट्रेलिया के टी20 लीग में खेलेंगे IPL के 2 धुरंधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐलान

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 22, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Jul 22, 2022 05:53 pm IST

IPL Stars in T20 Max: भारत के दो तेज गेंदबाज अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही टी20 मैक्स सीरीज में खेलने के लिए चुने गए हैं।

Chetan Sakariya, Mukesh Choudhary- India TV Hindi
Chetan Sakariya, Mukesh Choudhary Image Source : BCCI

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में खेलेंगे दो भारतीय गेंदबाज
  • चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी टी20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे
  • अगस्त में शुरू हो रही है ऑस्ट्रेलियाई टी20 सीरीज

IPL Stars in T20 Max: इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के दो तेज गेंदबाज, मुकेश चौधरी और चेतन सकारिया अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही टी20 मैक्स टूर्नामेंट के पहले सीजन में खेलते नजर आएंगे। चौधरी ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था, जबकि सकारिया दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट में खेलेंगे सकारिया और चौधरी   

ये दोनों तेज गेंदबाज ‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ब्रिस्बेन में समय बिताएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ ‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच प्लेयर्स और कोचिंग का एक्सचेंज प्रोग्राम लगभग 20 सालों से चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “यह पिछले कुछ सालों में कोरोना वायरस के कारण रुका था लेकिन इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिर से शुरू हो रहा है।”

सकारिया के पास भारत के लिए 1 वनडे, 2 टी20 का अनुभव

सकारिया ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले वनडे में 2 विकेट लिए थे जबकि 2 टी20 में वे एक विकेट ले चुके हैं। वहीं मुकेश चौधरी ने इस साल हुए आईपीएल के 15वें एडिशन में 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। आईपीएल 2022 के दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ मौकों पर चौधरी की गेंदबाजी की तारीफ भी की थी।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में 24 साल के सकारिया सनशाइन कोस्ट के लिए खेलेंगे, जबकि 26 साल के चौधरी विन्नम-मैनली की ओर से मैदान में उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के अलावा दोनों भारतीय गेंदबाज ‘बूपा नेशनल क्रिकेट सेंटर’ में ट्रेनिंग लेंगे और ‘क्वींसलैंड बुल्स’ की तैयारियों में भी शामिल होंगे। टी20 मैक्स टूर्नामेंट को 18 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका फाइनल एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल