1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड ने पहली बार जीता मुकाबला, इस टीम को दी मात

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड ने पहली बार जीता मुकाबला, इस टीम को दी मात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 01, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 06:37 pm IST

Afghanistan vs Ireland: अबुधाबी के मैदान पर आयरलैंड की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज के मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। आयरिश टीम की ये टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली जीत है जो 7 मुकाबले खेलने के बाद आई है।

Ireland Cricket Team- India TV Hindi
आयरलैंड क्रिकेट टीम Image Source : CRICKET IRELAND/TWITTER

आयरलैंड के लिए 1 मार्च का दिन उनके क्रिकेट इतिहास के लिए काफी यादगार बन गया। आयरिश टीम ने अबुधाबी के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज के मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की जिसमें कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टारगेट का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। ये आयरलैंड की टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली जीत है, इससे पहले टीम ने 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए 111 रनों का टारगेट मिला था। वहीं आयरलैंड वर्ल्ड क्रिकेट की पहली ऐसी टीम भी बन गई है जिनकी विमेंस टीम ने पुरुष टीम से पहले टेस्ट क्रिकेट में अपनी जीत दर्ज की।

कप्तान बालबर्नी ने चौथी पारी में निभाई अहम भूमिका

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 13 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने एक छोर से पारी को संभालते हुए पहले पॉल स्टर्लिंग के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की और उसके बाद लॉरकेन टकर के साथ 5वें विकेट के लिए मैच विनिंग 72 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाकर वापस लौटे। आयरिश कप्तान के बल्ले से इस पारी में 96 गेंदों में नाबाद 58 रन देखने को मिले। आयरलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है इसी वजह से वह अधिकतर मौकों पर सिर्फ 1 मैच की टेस्ट सीरीज खेल पाती है, टीम ने अब तक एक बार श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है।

मार्क अडैर ने मैच में दिखाया गेंद से कमाल

इस मुकाबले में आयरलैंड टीम के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें तेज गेंदबाज मार्क अडैर ने पहली पारी में जहां 5 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में भी वह 3 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान टीम की इस मुकाबले में हार की सबसे बड़ी वजह दोनों ही पारियों में बल्लेबाजों का बेहद खराब प्रदर्शन। अफगान टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में जहां सिर्फ 155 रन बनाने में कामयाब हो सकी थी तो वहीं दूसरी पारी में 218 के स्कोर तक पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें

BCCI ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत, IPL सैलरी से भी ज्यादा पैसे

IPL में जब एक ओपनर ने लगाया शतक, दूसरा शून्य पर आउट, अब तक इतनी बार हुआ है ये कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल