क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक और टीम ने क्वालिफाई कर लिया है। ये टीम है आयरलैंड, जिसकी महिला टीम ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आयरलैंड ने नेपाल में खेले जा रहे क्वालिफायर टूर्नामेंट में थाईलैंड की टीम को हराकर T20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया। इसके साथ ही आयरलैंड इंग्लैंड और वेल्स में जून-जुलाई में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है।
आयरलैंड से पहले बांग्लादेश और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। क्वालिफायर टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला स्कॉटलैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, जिसमें से विजेता टीम 12 टीमों की वर्ल्ड कप लाइन-अप को पूरा करेगी। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। इसके जवाब में थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 59 रन पर सिमट गई।
आयरलैंड ने किया कमाल
आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉप ऑर्डर में एमी हंटर (24 रन), गैबी लुईस (25 रन) और ऑर्ला प्रेंडरगैस्ट (24 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई और 10 ओवर के बाद स्कोर 71 रन तक पहुंच गया। हालांकि 12वें ओवर तक तीनों अनुभवी बल्लेबाज आउट हो गईं। इसके बाद सिर्फ लुईस लिटिल (14 रन) और जेन मैग्वायर (नाबाद 15 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। थाईलैंड की ओर से लेग स्पिनर सुलीपॉर्न लाओमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 24 रन देकर झटके।
थाईलैंड के बल्लेबाजों ने किया निराश
जवाब में थाईलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई (15 रन) और कप्तान नारुएमोल चायवाई (22 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सका। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। इसके बाद टीम की पार्टनरशिप सिंगल डिजिट में सिमटता चली गई। आयरलैंड की ओर से अर्लीन केली ने शानदार मीडियम पेस गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि लारा मैकब्राइड ने 6 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। इस जीत के साथ आयरलैंड ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली, जिसके बाद टीम ने जमकर जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें
ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान