1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11 चौके- 3 छक्के, SMAT में ईशान किशन ने मचाई बल्ले से तबाही, तूफानी पारी खेलकर खटखटाया वापसी का दरवाजा

11 चौके- 3 छक्के, SMAT में ईशान किशन ने मचाई बल्ले से तबाही, तूफानी पारी खेलकर खटखटाया वापसी का दरवाजा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 02, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 03:59 pm IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान किशन ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। हालांकि वह इस मैच में शतक लगाने से चूक गए।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 02 दिसंबर को झारखंड और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने सौराष्ट्र के सामने 210 रन का बड़ा टारगेट रखा है। झारखंड की तरफ से इस मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। उनके अलावा विराट सिंह, रॉबिन मिंज और अनुकूल रॉय ने भी तेज पारी खेली।

ईशान किशन ने खेली 93 रन की तूफानी पारी

ईशान किशन की बात करें तो वह उत्कर्ष सिंह के साथ पारी का आगाज करने के लिए उतरे थे। दूसरे ही ओवर में टीम को उत्कर्ष सिंह के रूप में पहला झटका लगा, वह 5 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने विराट सिंह, रॉबिन मिंज और अनुकूल रॉय के साथ अहम साझेदारी की। ईशान ने इस मैच में 50 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा। वहीं विराट सिंह ने 14 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। रॉबिन मिंज ने 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। अनुकूल रॉय ने भी 18 गेंद पर 27 रन का योगदान दिया।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन

आपको बता दें कि ईशान किशन पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे वह लगातार अच्छी पारियां खेलकर भारतीय टीम में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इससे पहले ईशान किशन ने त्रिपुरा के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में 113 रन की पारी खेली थी। अब देखना ये होगा कि ईशान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिलती है या नहीं। उन्होंने  भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था।

चेतन साकरिया ने झटके 3 विकेट

झारखंड और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां सौराष्ट्र के लिए चेतन साकरिया सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जयदेव उनादकट, चिराग जानी, धर्मेंद्र सिंह जडेजा और परस्वराज राणा को एक-एक विकेट मिला। अब देखना ये होगा कि सौराष्ट्र की टीम 210 रन के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें

सरफराज खान की सुनामी पारी से उड़े गेंदबाज, आक्रामक सेंचुरी के साथ ठोकी दावेदारी

हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी करते ही बल्ले से मचाया गदर, गेंदबाजी में जमकर पिटाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल