1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टूटा 136 साल पुराना कीर्तिमान, 21 साल के अंग्रेज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास

टूटा 136 साल पुराना कीर्तिमान, 21 साल के अंग्रेज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास

 Published : Sep 17, 2025 07:34 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 07:34 pm IST

इंग्लैंड के 21 साल के जैकब बेथेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है और वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

Jacob Bethell- India TV Hindi
जैकब बेथेल Image Source : @ENGLANDCRICKET X

England Cricket Team: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन T20I मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जैकब बेथेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टॉस होते ही बेथेल ने इंग्लैंड के लिए कमाल किया है।

टूट गया 136 साल पुराना कीर्तिमान

जैकब बेथेल अभी 21 साल 329 दिन के हैं और उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें कम उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब बेथेल से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड मोंटी बोडेन के नाम था। उन्होंने साल 1889 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी की थी और तब वह 23 साल के थे। अब बेथेल ने 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड की टीम के लिए बना चुके 300 से ज्यादा T20I रन

जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड की टीम के लिए 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 314 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं।

इंग्लैंड के पास मौजूद हैं स्टार प्लेयर्स

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला है। टीम में जैमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद जैसे बॉलर्स भी शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम के पास युवा और अनुभवी दोनों प्लेयर्स मौजूद हैं।

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सैम कुरेन, टॉम बैंटन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

यह भी पढ़ें:

IND vs OMAN Live Streaming: सोनी नहीं तो कहां देखें भारत बनाम ओमान मुकाबला, खर्च होगी छोटी सी रकम

IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ आबुधाबी में खेलेगी टीम इंडिया, क्या मैच के समय में होगा कोई बदलाव!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल