IND vs OMAN vs live Streaming: एशिया कप का रोमांच अब और भी मजेदार होने वाला है। लीग चरण समापन की ओर है और इसके बाद शुरू होंगे सुपर 4 के मुकाबले। पहले राउंड से छोटी टीमें बाहर हो जाएंगी और उसके बाद खिताब के लिए घमासान शुरू होगा। इस बीच भारतीय टीम आखिरी लीग मैच अब ओमान के खिलाफ खेलेगी। ये मैच आप कम दाम पर आराम से कैसे देख सकते हैं, चलिए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं एशिया कप के मुकाबले
एशिया कप 2025 के टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी के पास हैं। अगर आप अपने टीवी पर एशिया कप का मैच लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी स्पोर्ट्स के कई चैनल हैं। इसमें आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कुछ और भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। अपनी लोकल भाषा में जब कमेंट्री होती है तो उसका मजा और भी ज्यादा हो जाता है। वहीं अगर आपको अपने मोबाइल में एशिया कप के मैच देखने हैं तो उसके लिए सोनी लिव एप आपके मोबाइल में होना चाहिए। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
मोबाइल पर सोनी लिव एप में ले सकते हैं मैच का आनंद
अब बात करते हैं कि अगर आप सोनी स्पोर्ट्स या फिर सोनी लिव पर मैच नहीं देख पाते हैं तो क्या करना है। तो आपको जानकारी दे दें कि आप फैनकोड एप पर भी एशिया कप के मैच लाइव देख सकते हैं। हालांकि फैनकोड ने सोनी से ही मैच दिखाने के राइट्स लिए हैं। फैनकोड कोई टीवी चैनल नहीं है, बल्कि ये एक मोबाइल एप है, जो बहुत सारे खेल आपको दिखाता है। अगर आप एशिया कप के बचे हुए मैच फैनकोड पर ही देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 189 रुपये खर्च करने होंगे। इससे बचा हुआ पूरा टूर्नामेंट आप देख सकते हैं, लेकिन आप कोई एक स्पेशल मैच देखना चाहते हैं तो उसकी रकम काफी कम होती है।
भारत बनाम ओमान मैच देखना काफी सस्ता
अब अगर आप 19 सितंबर को आबुधाबी में होने वाले भारत बनाम ओमान मैच को ही लें। ये मैच आप केवल 30 रुपये में देख सकते हैं। अभी अगर आप फैनकोड पर जाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि मैच को 30 रुपये में देखा जा सकता है। हालांकि बाद में इसे कंपनी की ओर से बदला भी जा सकता है, लेकिन ये बदलाव कोई बहुत बड़ा नहीं होता है। इसलिए आप काफी छोटी रकम में ही मैच देख सकते हैं। वहीं अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो वहां पर फैनकोड का एप डाउनलोड पर वहां पैसे खर्च करके भी मैच देखा सकता है।
यह भी पढ़ें
IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ आबुधाबी में खेलेगी टीम इंडिया, क्या मैच के समय में होगा कोई बदलाव!