1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अब इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाई धज्जियां, कहा - कोच रहते मुझे किया गया अपमानित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अब इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाई धज्जियां, कहा - कोच रहते मुझे किया गया अपमानित

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 02, 2026 09:03 am IST,  Updated : Jan 02, 2026 09:03 am IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और शानदार तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने अब पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच पद को सिर्फ 8 महीने के अंदर छोड़ने के अपने फैसले को लेकर पहली बार खुलकर बयान दिया, जिसमें उन्होंने पीसीबी को लेकर कई खुलासे भी किए।

Jason Gillespie- India TV Hindi
जेसन गिलेस्पी Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हमेशा किसी ना किसी अजीबोगरीब फैसलों के लेकर लगातार चर्चा में बना रहता है, जिसके चलते उसकी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में फजीहत भी देखने को मिलती है। अब ऐसा ही कुछ नया खुलासा ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और शानदार तेज गेंदबाज रहे जेसन गिलेस्पी जिन्होंने रिटायरमेंट लेने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच का पद संभालने के सिर्फ 8 महीनों के अंदर ही इस पोजीशन से अपना इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नाकामी साफतौर पर सामने आई है।

पीसीबी ने कई ऐसे फैसले लिए जो मुझे अपमानित करने वाले थे

जेसन गिलेस्पी ने जब पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच की पोजीशन से अपना इस्तीफा दिया था, तो उस समय उन्होंने इसके कारणों को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। अब गिलेस्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान जब उनसे पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ने के पीछे के कारण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीसीबी ने जब सहायक कोच टिम नीलसन को उनके पद से हटाया था तो उन्होंने मुझसे इस फैसले को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं की थी, जो बिल्कुल भी सही नहीं था। हेड कोच के तौर पर मुझे यह स्थिति बिल्कुल सही नहीं लगी। इसके अलावा भी कई और भी मुद्दे थे जहां मुझे बेहद अपमानित महसूस हुआ। ऐसे मैंने इस पोजीशन को छोड़ने का फैसला लिया था।

गिलेस्पी ने सिर्फ 8 महीने का कार्यकाल ही किया था पूरा

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच के तौर पर जेसन गिलेस्पी ने सिर्फ 8 महीने का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद इस पद को छोड़ दिया था। इस दौरान पाकिस्तानी टीम को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। गिलेस्पी के कार्यकाल के दौरान उनके पीसीबी से रिश्ते कुछ अच्छे नहीं थे, जिसमें चयन के दौरान अधिकार ना मिलने से लेकर कोचिंग स्टाफ को लेकर लिए गए फैसलों ने भी उन्हें अपमानित महसूस कराया। बता दें कि गिलेस्पी के जाने के बाद पीसीबी ने अपने पूर्व खिलाड़ी अजहर महमूद को टेस्ट में नया हेड कोच बनाया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्हें भी उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें

कोहली के पास सौरव गांगुली को पीछे करने का सुनहरा मौका, पहले मैच में उतरते ही करेंगे कमाल

भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 2 मुकाबले, लिखकर रख लीजिए तारीख; कहीं छूट ना जाएं मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल