1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बल्लेबाज की चतुराई पड़ गई उसपर भारी, खेलना चाहता था अजीबोगरीब शॉट, गेंद जा लगी विकेट पर; देखें VIDEO

बल्लेबाज की चतुराई पड़ गई उसपर भारी, खेलना चाहता था अजीबोगरीब शॉट, गेंद जा लगी विकेट पर; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 29, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 07:11 pm IST

यूरोपियन टी20 लीग के पहले सीजन में ग्लास्गो कॉस्मिक की तरफ से खेल रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय को बल्लेबाजी करते समय उनकी ही चालाकी भारी पड़ गई, जब वह विकेट के पीछे हटकर शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

Jason Roy- India TV Hindi
जेसन रॉय Image Source : AFP

टी20 क्रिकेट आने के बाद से बल्लेबाज काफी आक्रामक तरीके से खेलते हुए दिखते हैं जिसमें वह गेंदबाजों के खिलाफ कई बार ऐसे शॉट लगाते हैं जिनको लेकर पहले सोचा भी नहीं जाता था। ऐसे में कभी-कभी बल्लेबाजों पर उनकी चालाकी भी भारी पड़ जाती है, जिसमें ऐसा ही कुछ यूरोपियन टी20 लीग के पहले सीजन में देखने को मिला। ग्लासगो कॉस्मिक और डबलिन गार्डियंस के बीच में 29 अगस्त को खेले गए मुकाबले में ग्लासगो की तरफ से खेल रहे इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जेसन रॉय पर उनकी चतुराई भारी पड़ गई जब वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को विकेट के पीछे शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे, जिसमें अब उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जेसन रॉय विकेट से हटकर खेलना चाहते थे शॉट

ग्लासगो कॉस्मिक की टीम ने डबलिन गार्डियंस के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की जिसमें ओपनिंग में उनकी तरफ से कप्तान जॉर्ज मुंसी और जेसन रॉय की जोड़ी मैदान पर उतरी। रॉय ने एक छोर से अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की जिसमें वह 36 गेंदों में ही 60 रन बना चुके थे। इसके बाद पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद जो तेज गेंदबाज मैथ्यू होलार्ड ने फेंकी वह ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी, इस गेंद को जेसन रॉय ने विकेट के पीछे हटकर फाइन लेग की तरफ शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद स्टंप के सीधे ऊपरी हिस्से में जाकर लगी और वह बोल्ड आउट हो गए। जेसन रॉय ने अपनी 37 गेंदों में 60 रनों की पारी में कुल 8 चौके और एक छक्का लगाया वहीं ग्लासगो कॉस्मिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

ग्लासगो कॉस्मिक ने 33 रनों से मुकाबला किया अपने नाम

डबलिन गार्डियंस की टीम इस मैच में 184 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19.3 ओवर्स में 150 रन बनाकर सिमट गई जिसमें ग्लासगो कॉस्मिक इस मुकाबले को 33 रनों से जीतने में कामयाब रही। यह उनकी टूर्नामेंट में पहली जीत भी थी, जिसमें पहले मुकाबले में उनको हार का सामना करना पड़ा था। ग्लासगो कॉस्मिक को जीत दिलाने में गेंद से साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लुंगी एन्गिडी ने अहम भूमिका अदा की जिसमें अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 21 रन देने के साथ 4 विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि इसके अलावा पॉल वैन मीकेरेन ने भी तीन विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा- उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं

पाक बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देख झल्लाए कोच सरफराज अहमद, कहा- बैटर्स को सुधारना होगा रवैया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल