Joe Root: जो रूट बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और मैच में 104 रन बनाए। उनकी वजह से ही इंग्लैंड की टीम 387 रनों तक पहुंचने में सफल हो पाई। रूट के पास टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। वह इससे कुछ ही कदम दूर हैं।
रूट को है सिर्फ तीन अर्धशतक की जरूरत
सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 68 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल टेस्ट में अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर हैं। दोनों ने 66-66 अर्धशतक जड़े हैं। जिस तरह की फॉर्म में रूट चल रहे हैं। वह आसानी से सचिन को पीछे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टेस्ट में सिर्फ तीन अर्धशतक की जरूरत है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | अर्धशतक |
| सचिन तेंदुलकर | 68 |
| जो रूट | 66 |
| शिवनारायण चंद्रपाल | 66 |
| एलन बॉर्डर | 63 |
| राहुल द्रविड़ | 63 |
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 103 फिफ्टी प्लस स्कोर
भारत के खिलाफ शतक जड़ते ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 103 फिफ्टी प्लस स्कोर बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। इन दोनों बल्लेबाजों ने भी टेस्ट क्रिकेट में 103-103 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर विराजमान हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट में 119 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। रूट उनसे 16 फिफ्टी प्लस स्कोर पीछे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बना चुके 13000 से ज्यादा रन
जो रूट ने साल 2012 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड की टीम के लिए 155 टेस्ट मैचों में कुल 13219 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 37 शतक और 67 अर्धशतक निकले हैं।
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड दौरे पर फुस्स पटाखा साबित हुआ ये खिलाड़ी, मिले हुए मौके को कर रहा पूरी तरह से 'बर्बाद'
केएल राहुल का बल्ले से इंग्लैंड में धमाल जारी, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे