1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर, जो रूट 48 रन बनाते ही छू लेंगे बहुत बड़ा मुकाम

सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर, जो रूट 48 रन बनाते ही छू लेंगे बहुत बड़ा मुकाम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 18, 2026 11:52 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 11:52 am IST

ENG vs NZ, 2nd Test: जो रूट टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। जो रूट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

Joe Root and Sachin tendulkar- India TV Hindi
जो रूट और सचिन तेंदुलकर Image Source : PTI

Joe Root: इंग्लैंड की धरती पर इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें मेजबान इंग्लिश टीम न्यूजीलैंड का सामना कर रही है। पहला टेस्ट मैच अपने नाम करने के बाद इंग्लैंड की टीम अब दूसरे टेस्ट मैच में शिरकत कर रही है, जिसका 17 जून से आगाज हो गया। पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। अब दूसरे दिन कीवी टीम की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन टीम के खाते में जोड़ने की होगी।

सचिन के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में जो रूट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में रूट की नजरें जीत के साथ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने पर लगी हैं। दरअसल, जो रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार नई ऊचाईयां छू रहे हैं। अब उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त करने पर टिकी हैं। जो रूट दूसरे टेस्ट में 42 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच देंगे।

बता दें, जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 48 रनों की दरकार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी में ऐसा करते ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस तरह सचिन तेंदुलकर का सालों से कायम कीर्तिमान ध्वस्त हो जाएगा। रूट ने अब तक 164 टेस्ट मैचों की 300 पारियों में 13952 रन बनाए हैं। ऐसे में रूट अपने 165वें टेस्ट में 14000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं, जबकि तेंदुलकर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 279 पारियां और 171 टेस्ट खेलने पड़े थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • सचिन तेंदुलकर - 15921 रन
  • जो रूट - 13952 रन
  • रिकी पोंटिंग - 13378 रन
  • जैक्स कैलिस - 13289 रन
  • राहुल द्रविड़ - 13288 रन

जो रूट और भी कई रिकॉर्ड बनाने के करीब

14000 रन तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने के अलावा, रूट के पास टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा। 2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रूट ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 22 मैचों में 1934 रन बनाए हैं। 2000 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें केनिंग्टन ओवल टेस्ट में 66 रन बनाने होंगे।

कुल मिलाकर, रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 इंटरनेशनल मैचों में 3106 रन बनाए हैं। अगर वह अगले मैच में कम से कम 62 रन बना लेते हैं, तो वह सभी फॉर्मेट में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली (3167) और रिकी पोंटिंग (3145) को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ 66 मैचों की 80 पारियों में 3345 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लेकर रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल