1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम, टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम, टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 28, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 11:20 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कराने में कामयाब रहे, जिसमें अब वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AFP

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिरी सेशन के खेल में अपनी 24 रनों की पारी के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब रहे। जो रूट जो लगातार टेस्ट क्रिकेट में कई नए रिकॉर्ड अपने बल्ले के दम पर बनाते चले जा रहे हैं अब वह टेस्ट इतिहास में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसमें इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम पर था, जिनको अब रूट पीछे छोड़ने के साथ पहली पोजीशन को हासिल करने में कामयाब हो गए हैं, जहां अब उनको हटाना अब काफी मुश्किल काम दिखता है।

रूट घर पर बना चुके हैं टेस्ट में 7594 रन

जो रूट जब लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो उनको रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए 9 रनों की दरकार थी जिसको वह आसानी से पार करने में कामयाब रहे और वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें घर पर उनका बल्ला जमकर बोलता दिखा है। रूट ने अब तक इंग्लैंड में 89 मैचों की 156 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.85 के औसत से 7594 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24 शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर जाने वाले रिकी पोंटिंग को लेकर बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 7578 रन बनाए थे।

टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जो रूट (इंग्लैंड) - 7594 रन
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 7578 रन
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 7216 रन
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 7167 रन
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 7035 रन

रूट के सामने अब सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां खेलने के मामले में जो रूट अभी पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहली पोजीशन पर काबिज हैं। दोनों के नाम 68 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जिसमें यदि रूट अब पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में जो 9 सितंबर से एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा उसमें फिफ्टी लगाने में कामयाब होते हैं तो वह इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा - उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए

लॉर्ड्स टेस्ट के बीच पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, स्टार बल्लेबाज पहले दिन हुआ चोटिल; हो सकता है बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल